जाट आरक्षण मामला- सुदीप कलकल का ऑडियो आया सामने

Edited By Updated: 27 May, 2016 05:52 PM

haryana jat reservation movement video

कलकल वित्त मंत्री के रोहतक निवास पर हमले का आरोपी है। कलकल हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा का रिश्तेदार है।

चंडीगढ़ (उमंग श्योराण): कलकल वित्त मंत्री के रोहतक निवास पर हमले का आरोपी है। कलकल हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा का रिश्तेदार है। इनकी पत्नी को हुड्डा की सरकार में फूल सिंह यूनिवर्सिटी में नौकरी मिली थी और सास को हुड्डा ने सोनीपत कंज्यूमर कोर्ट का सदस्य लगाया था। एक एेसी ऑडियो सामने आई है जिससे पता चलता है कि कैप्टन अभिमन्यु की कोठी पर हमला एक राजनीतिक साजिश थी। 
 
क्लिप न.1
सुदीप कलकल- हां जी बजाड साब, क्या हाल वो है मैसेज वगैराह कुछ?
 
बजाड़- क्या सर जी
 
सुदीप कलकल- मैं कह रहा हूं कोई खबर है क्या नै ताज़ी आपके पास?
 
बजाड़- न न आप बताओ
 
सुदीप कलकल- हमारी तो ये खबर है कि यूनिवर्सिटी पर ताला लगा दिया है।
 
बजाड़- हैं
 
सुदीप कलकल- यूनिवर्सिटी से निकले, एक सैकेंड होल्ड करना, हां न्यू है जी, अपने एम.डी.यू. में सारे लड़के निकल आये हैं बाहर, क्लास क्लूस बंद कर दी हैं। अभिमन्यु का घर-घेर लिया है।
 
बजाड़- अच्छा
 
सुदीप कलकल- जाट कॉलेज बंद कर दिया है कोई बाहर अंदर नहीं और हम जो हैं न चंडीगढ़ के रास्ते में हैं सी.एम. ने बुला रखा है बात करने के लिए।
 
बजाड़- कौन-कौन जा रहे हैं
 
सुदीप कलकल- सांपला के हैं 5-6 जाने बाकी खापों के हैं सारे प्रधान
 
बजाड़- चलो हां ठीक है जाओ फिर एक बार
 
सुदीप कलकल- बताएंगे शाम को जो रहेगा
 
बजाड़- ओके
 
सुदीप कलकल- ओके
 
(यह 19 फरवरी की है जब हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के घर में सुदीप कलकल और उसके साथी घुसे हुए थे।)
 
सुदीप कलकल- हां अजय
 
बजाड़-क्या प्रोग्राम
 
सुदीप कलकल- हां भाई बता
 
अजय- के प्रोग्राम चल रहा है
 
अजय- के चल रहा है हैलो हैलो
 
सुदीप कलकल- हां अजय
 
अजय-  के चाल रहा है नु बता के चाल रहा है ओडे ?
 
सुदीप कलकल- हैलो
 
अजय-  के चाल रहा है
 
सुदीप कलकल- हां भाई अजय बोल-बोल
 
अजय- के स्थिति है ओडे फिलहाल
 
सुदीप कलकल- यार उड़े .(गाली ) अभिमन्यु के घर के भीतर तहत नहस कर दिया है गाड़ियों में आग लगा दी है।
 
अजय- क्या में
 
सुदीप कलकल- अभिमन्यु के घर में, बालक अपने बड़ गए हैं, जाटों के ठीक है, और गाड़ियों में आग लगा दी है और आपने बढ़िया तोड़-फोड़ मचा राखी है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!