Edited By Punjab Kesari, Updated: 21 Sep, 2017 06:48 PM
गोहाना के गांव रबड़ा में खेतों में काम करते समय करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई।
सोनीपत(सुनील जिंदल)- गोहाना के गांव रबड़ा में खेतों में काम करते समय करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान विकास (22) निवासी रबड़ा के रुप में हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी।
मृतक के परिजन अनिल ने बताया कि विकास के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है और वह घर का इकलौता था। वह सुबह घर से खेत में काम करने को निकला। खेतों में धान की फसल को पानी दिया जा रहा था। इस दौरान पानी की मोटर में करंट आने से उसे करंट लग गया।
वहीं माहरा गांव का रहने वाला एक युवक साथ वाले खेतों में काम कर रहा था। उसने विकास को बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।