सी.एम. ने कभी पंच का चुनाव नहीं लड़ा : भंडारी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 03 Feb, 2018 01:45 PM

cm never punches has not contested elections  bhandari

हरियाणा कांग्रेस के कोषाध्यक्ष तरुण भडारी ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की दोबारा सरकार नहीं बनेगी। मुख्यमंत्री ने कभी पंच तक का चुनाव नहीं लड़ा। जब पार्टी के सत्ता में रहने के दौरान सत्ताधारी नेताओं ने कोई चंदा या निर्धारित राशि नहीं दी। मनमोहन सिंह...

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा कांग्रेस के कोषाध्यक्ष तरुण भडारी ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की दोबारा सरकार नहीं बनेगी। मुख्यमंत्री ने कभी पंच तक का चुनाव नहीं लड़ा। जब पार्टी के सत्ता में रहने के दौरान सत्ताधारी नेताओं ने कोई चंदा या निर्धारित राशि नहीं दी। मनमोहन सिंह की ओर से बनाई कमेटी में निर्धारित है कि विधायक व पूर्व विधायक अपना एक माह का वेतन पार्टी फंड में देंगे। यहां तक कि पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रहे फूलचंद मुलाना ने भी कोई फंड नहीं दिया। भंडारी ने तंवर हटाओ कांग्रेस बचाओ का नारा देने वाले कांग्रेस विधायकों को आड़े हाथों लिया व कहा कि जो कांग्रेसी डा. अशोक तंवर को हटाने की बात करते हैं, वे सच्चे कांग्रेसी नहीं। 

फंड के अभाव में तंवर ने पार्टी के लिए बहुत कुछ अपने पास से किया है और आज वे लोग फंड दे रहे हैं जो पार्टी में नजरअंदाज किए गए थे। भंडारी ने कहा कि सांसद व पूर्व सांसद ए.आई.सी.सी. में पैसे जमा करवाते हैं व विधायक-पूर्व विधायक पी.सी.सी. में जमा करवाते हैं। परंतु विधायकों में किरण चौधरी, धर्मपाल मलिक, विजेंद्र कादियान, सुभाष बतरा, रणबीर महेंद्रा व सावित्री जिंदल इन्हीं लोगों ने फंड दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल ने फिर तंवर पर भरोसा जताया है। कांग्रेस में कोई गुट नहीं है। उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी और भाजपा को हराकर हरियाणा में सत्ता हासिल करेगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!