सोनीपत की टीम ने जीता स्वर्ण पदक

Edited By Punjab Kesari, Updated: 18 Oct, 2017 06:43 PM

sonepat  s team won gold medal

स्वर्ण जयंती राज्य स्तरीय हॉकी (अंडर-14, अंडर-17 व ओपन) (लड़के व लड़कियां) खेल महाकुम्भ का समापन समारोह स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने अंडर-17 लड़कियों की फाइनल सोनीपत व हिसार की...

सिरसा: स्वर्ण जयंती राज्य स्तरीय हॉकी (अंडर-14, अंडर-17 व ओपन) (लड़के व लड़कियां) खेल महाकुम्भ का समापन समारोह स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने अंडर-17 लड़कियों की फाइनल सोनीपत व हिसार की टीमों का परिचय लेकर खेल में रुचि दिखाते हुए पूर्ण रूप से देखा। इस अंतिम मैच में सोनीपत की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता तथा हिसार की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता व कुरुक्षेत्र की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। 

इस अवसर पर उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए दीपावली पर्व की ढेर सारी बधाई दी और खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उपायुक्त ने विजेता टीमों को मैडल देकर सम्मानित किया तथा इस आयोजित कार्यक्रम में जिन विभागों के अधिकारियों से सहयोग दिया उन्हें भी सम्मानित किया। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कुमार बैनीवाल ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि 3 दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने अनुशासन का परिचय दिया और शांति पूर्वक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न हुई। इन प्रतियोगिताओं में लड़कियां (अंडर-14) में कुरुक्षेत्र की टीम प्रथम, हिसार की टीम द्वितीय तथा सोनीपत की टीम तृतीय स्थान पर रही है। लड़कियां (अंडर-17) में सोनीपत की टीम प्रथम, हिसार की टीम द्वितीय तथा कुरुक्षेत्र की टीम तृतीय स्थान पर रही है।

उन्होंने बताया कि लड़कियां (ओपन) प्रतियोगिताओं में सोनीपत की टीम प्रथम, हिसार की टीम द्वितीय तथा कुरुक्षेत्र की टीम तृतीय स्थान पर रही। इसके साथ ही लड़को (अंडर-14) में कुरुक्षेत्र की टीम प्रथम, जींद की टीम द्वितीय तथा रोहतक की टीम तृतीय स्थान पर रही। लड़को (अंडर-17) में हिसार की टीम प्रथम, सिरसा की टीम द्वितीय तथा रोहतक की टीम तृतीय स्थान पर रही है। उन्होंने बताया कि लड़कों (ओपन)की प्रतियोगिताओं में जींद की टीम प्रथम, सिरसा की टीम द्वितीय तथा सोनीपत की टीम तृतीय स्थान पर रही है। इस अवसर पर एस.डी.एम. राहुल हुड्डा ने मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों तथा खिलाडिय़ों का धन्यवाद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

इस मौके पर एस.डी.एम. ऐलनाबाद विजेंद्र सिंह हुड्डा, नगराधीश सुरेंद्र बेनीवाल, जी.एम. रोडवेज आर.एस. पूनिया, सी.एम.जी.जी.ए. प्रियंका सिन्हा, सहायक निदेशक खेल विभाग सुनिता दलाल, उप निदेशक जगमेंद्र सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रीतपाल सिंह, डी.पी. राज सिंह सांगा, कोच ओ.पी. बिश्रोई, सुशील बिश्रोई, आजाद सिंह, कृष्ण ढांडा, सतबीर कौर, पूनम रानी व प्राध्यापिका शशि सचदेवा सहित अन्य अधिकारी व खिलाड़ी उपस्थित थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!