Edited By Updated: 21 Aug, 2016 06:07 PM
हरियाणा पहला ऐसा प्रदेश है जहां A2 दूध सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाया जा रहा है और जहां ऑनलाइन डिमांड के तहत A2 दूध की सप्लाई...
सिरसा (सतनाम सिंह): हरियाणा पहला ऐसा प्रदेश है जहां A2 दूध सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाया जा रहा है और जहां ऑनलाइन डिमांड के तहत A2 दूध की सप्लाई शुरू की गई है | यह बात हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंग के चेयरमैन जी.एल. शर्मा ने सिरसा में एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जब से हरियाणा में बी.जे.पी. की सरकार बनी है वीटा के प्लांट्स को मुनाफा हुआ है जबकि पहले की सरकारों के समय में सभी प्लांट्स घाटे का सौदा थे |
शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार कम हुआ और प्रदेश के डेयरी विकास विभाग को शुद्ध 22 करोड़ का मुनाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि सरकार के स्वर्ण जयंती अवसर पर प्रदेश के स्कूलों मे बच्चों के लिए 200 ML फ्लेवर्ड दूध पाउडर वीटा प्लांट्स सप्लाई शुरू करेगा। सरकार से इस बारे में MOU साइन हो चूका है। साथ ही शर्मा ने कहा कि जो पशुपालक किसान वीटा प्लांट्स से जुड़े है विभाग ने उनके बच्चो के वजीफे में भी वृद्धि की है |