Edited By Updated: 26 Nov, 2015 11:48 AM
आमिर खान द्वारा असहिष्णुता के मुद्दे पर दिए गए बयान पर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और अभिनेता गुरमीत राम रहीम सिंह ने पलटवार किया।
सिरसा (सतनाम सिंह) : आमिर खान द्वारा असहिष्णुता के मुद्दे पर दिए गए बयान पर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और अभिनेता गुरमीत राम रहीम सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने ने कहा कि आमिर बताएं कि वह कौन-सा देश है जो उनके रहने लायक हैं। उन्होंने कहा भारत देश एक ऐसा देश है जहां हर धर्म के लोगों का मान सम्मान किया जाता है। राम रहीम सिरसा में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
डेरा प्रमुख अब अपनी तीसरी फिल्म की शुरुआत जल्द कर रहे हैं। उनकी आने वाली तीसरी फिल्म का नाम होगा MSG THE GURUKUL, जिसकी शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए गए सफाई अभियान के बाद अब डेरा श्रद्धालु सरकारी इमारतों के रखरखाव का कार्य शुरू करने जा रहे हैं। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने बताया कि आज डेरा श्रद्धालु प्रण लेंगे कि अब से वे जर्जर हालत में पड़ी सरकारी इमारतों की मरम्मत और साफ़-सफाई करेंगे। इसके लिए प्रशासन और सरकार के मंजूरी ली जाएगी।