चाचा ससुर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

Edited By Punjab Kesari, Updated: 18 Mar, 2018 12:01 PM

a case of rape against father in law

गांव आनंदगढ़ में विवाहित एक महिला ने अपने चाचा ससुर दुष्कर्म करने तथा ननदोई पर उसका मुंह दबाने के आरोप लगाते हुए महिला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। टोहाना के नजदीकी गांव निवासी महिला की शिकायत पर चाचा ससुर पाला राम पर दुष्कर्म करने तथा ननदोई...

सिरसा(ब्यूरो): गांव आनंदगढ़ में विवाहित एक महिला ने अपने चाचा ससुर दुष्कर्म करने तथा ननदोई पर उसका मुंह दबाने के आरोप लगाते हुए महिला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। टोहाना के नजदीकी गांव निवासी महिला की शिकायत पर चाचा ससुर पाला राम पर दुष्कर्म करने तथा ननदोई महेंद्र सिंह के खिलाफ उसका साथ देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में विवाहिता का कहना था कि उसकी शादी 12 मार्च को गांव आनंदगढ़ में हुई थी। 

रात को उसके पति ने शराब अत्यधिक पी रखी थी। इसी कारण उसके पति को कमर तक छोडऩे के लिए उसके चाचा ससुर व ननदोई महेंद्र सिंह आए थे। विवाहिता का आरोप है कि इस दौरान उसके चाचा ससुर ने कमरे की लाइट बंद कर दी और दोनों अंदर घुस गए। इस दौरान उसके चाचा ससुर ने उसे दबोच लिया और उसके ननदोई महेंद्र सिंह ने उसका मुंह दबोच लिया। इस दौरान चाचा ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने उस दिन तो किसी को कुछ नहीं बताया। इसके बाद जब वह अपने मायके गई तब उसने आपबीती अपनी मां को बताई। 

विवाहिता का कहना है कि इसके बाद उसकी मां ने भी इसे रिश्तेदारी का मामला बताते हुए जुबान बंद करने की नसीहत दी। इसके बाद जब उसे कहीं भी साथ नहीं मिला तो उसने महिला हैल्पलाइन पर फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह महिला थाना पहुंची और अपने साथ हुई घटना बयां की। इसके बाद महिला थाना में उसके बयान पर चाचा ससुर पाला राम व ननदोई महेंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
'

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!