Edited By Punjab Kesari, Updated: 13 Dec, 2017 01:54 PM
दिल्ली बाईपास के नजदीक मंगलवार को एक महिला का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पी.जी.आई.एम.एस. के डैड हाऊस में रखवा दिया है। शव का पोस्टमार्टम...
रोहतक(ब्यूरो):दिल्ली बाईपास के नजदीक मंगलवार को एक महिला का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पी.जी.आई.एम.एस. के डैड हाऊस में रखवा दिया है। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को करवाया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली बाईपास के पास एक महिला का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी। पहले तो पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आस-पास के क्षेत्र में पूछताछ की। उसके बाद महिला की पहचान देव कालोनीवासी रजनीश के रूप में हुई। महिला की गर्दन के पास राम रहीम का सिम्बल भी बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।