चैरिटेबल अस्पताल में आंखों का आपरेशन कराया दिखना हुआ बंद,पीजीआई रैफर

Edited By Updated: 01 Dec, 2015 04:27 PM

haritable hospital underwent eye surgery was showing off referred to pgi

खों के बिना जीने की तमन्ना ही खत्म हो जाती है। जब आंखों की कोई कमज़ोरी दूर करने के लिए इलाज करवाते

चंडीगढ़,(मनमोहन) : आंखों के बिना जीने की तमन्ना ही खत्म हो जाती है। जब आंखों की कोई कमज़ोरी दूर करने के लिए इलाज करवाते समय किसी की आंखों की रौशनी ही चली जाए तो उस इंसान पर क्या बीतती है यह वही बता सकता है। गत मंगलवार को अम्बाला छावनी में स्थित सर्व कल्याण चैरिटेबल अस्पताल में 15 लोगों के आंखों के आपरेशन किये गए, पर सभी मरीजों को दिखाई देना बन्द हो गया। वीरवार को उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया था। जहां तुरन्त उनका इलाज शुरू करके उनमें से 14 मरीजों की रौशनी जाने से बचा ली गयी, पर उन्हें ठीक होने में कई महीने लग जाएंगे।

पीजीआई में दाखिल मरीजों और उनके परिजनों ने अपने साथ हुए हादसे के बारे में बताया कि सर्व कल्याण चैरिटेबल अस्पताल में फ्री आपरेशन के नाम से मरीजों से 6 से लेकर 12 हज़ार रुपए तक गए हैं। पिछले मंगलवार को एक ही दिन में 15 आपरेशन किये गए और सभी को आपरेशन की गयी आंख से दिखाई देना बन्द हो गया। हमें वीरवार को पीजीआई में शिफ्ट कर दिया गया।

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज आज पीजीआई चंडीगढ़ में मरीजों का हाल जानने आये। उन्होंंने सभी मरीजों के पास जा कर उनका हालचाल पूछा। विज ने बताया के पूरे मामले की जांच की जायेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पीजीआई के डाक्टरों की तारीफ़ की और एलान किया के सभी बीमारों के इलाज का पूरा खर्च हरियाणा सरकार देगी। कानूनों का उल्लंघन पाये जाने पर अस्पताल पर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

पीजीआई के एडवांस आई सेंटर के H O D डाक्टर जगत राम ने बताया कि समय से सही इलाज होने पर 15 में से 14 मरीजों की आंखें बचा ली गयी हैं। आंखों की रोशनी जाने का कारण उन्होंने आपरेशन के दौरान प्रयोग किये  गए फ्लूइड का सही न होना बताया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!