पूर्व विधायक आर्य ने अपनी पार्टी में आने का दिया खुला न्यौता

Edited By Punjab Kesari, Updated: 21 Jun, 2017 10:42 AM

former mla arya open invitation to come to his party

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है, राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं।

रोहतक (दीपक भारद्वाज):जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है, राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं। पूर्व विधायक रोशनलाल आर्य ने भी हरियाणा सर्वजन पार्टी का गठन किया है, जिसके चलते उन्होंने पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि रोहतक हरियाणा की राजनीतिक राजधानी है और इसलिए उनकी पार्टी का प्रदेश कार्यलय रोहतक में बनेगा तथा सारी गतिविधियां यहीं से चलेंगी। उन्होंने कहा कि सांसद सैनी का भाजपा में दम घुट रहा है और उनकी पार्टी के दरवाजे सैनी के लिए खुले हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद भी सैनी के लिए खाली है।

उन्होंने कहा कि जाटों को आरक्षण की जरूरत नहीं है। यह केवल मुख्यमंत्री का पद हथियाने की लड़ाई है। प्रदेश में जाटों को बहुत नौकरियां मिली हुई हैं। प्रदेश सरकार इस मामले में श्वेत पत्र जारी करे। उनका कहना कि मौजूदा सरकार में मुख्यमंत्री कठपुतली के तौर पर काम कर रहे है, जोकि उस शपथ के खिलाफ है जो उन्होंने ग्रहण करने के समय ली थी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी कानून व सविधान के तहत काम करेगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!