भाजपा के वादों की सरकार से ज्यादा विपक्ष को चिंता

Edited By Updated: 28 Dec, 2015 08:36 PM

concern over government opposition bjp promises

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने पार्टी के वादों पर सवाल उठाने पर विपक्ष को घेरा है। उन्होंने कहा कि

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने पार्टी के वादों पर सवाल उठाने पर विपक्ष को घेरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के वादों पर विपक्ष को चिंतित होने की जरूरत नहीं है। पांच साल बाद जब दोबारा जनता के बीच जाएंगे तो हर वादे का हिसाब देंगे। गुड़गांव में एक लड़की के सरेआम अपहरण को बराला ने निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिर्फ हुड्डा और चौटाला परिवार में ही असुरक्षा की भावना है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला आज रोहतक में थे। वे पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। चुनाव से पहले भाजपा के वादों पर विपक्ष के सवाल उठाने पर भी बराला ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वादों पर भाजपा से ज्यादा विपक्ष परेशान हैं। भाजपा ने जनता से जो वादे किए थे,वे पांच साल के लिए किए थे। पांच साल में दोबारा जब जनता के बीच जाएंगे तब हर वादे का हिसाब देंगे।

सुभाष बराला ने कहा कि दरअसल विपक्ष इस बात से परेशान है कि सरकार बढि़या ढंग से काम कर रही है। ऐसे में जब विपक्ष को कोई मुद्दा नहीं मिला तो बेबुनियाद के आरोप लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने कहा कि चुनावी वादों को लेकर भाजपा ज्यादा चिंतित है,इसलिए विपक्ष को चिंतित होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकारी पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। एक दिन पहले ही पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा के चुनावी वादों पर सवाल उठाया था।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने गुड़गांव में एक कॉलेज छात्रा के अपहरण की घटना को निंदनीय बताया। प्रदेश में आपराधिक घटनाओं में कमी आए,यही सरकार का प्रयास है। जहां तक प्रदेश में असुरक्षा का सवाल है तो असुरक्षा सिर्फ की भावना सिर्फ हुड्डा और चौटाला परिवार में है। हरियाणा में मंत्रियों में महंगी गाडि़यां दिए जाने पर भी बराला ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मंत्रियों को कानून के दायरे में रहकर ही गाडि़यां दी गई हैं और मंत्री जनता की सेवा कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!