Pics: छात्रा के साथ छेड़छाड़ करना युवक को पड़ा भारी, निकली आंतें

Edited By Updated: 02 Aug, 2015 05:22 PM

article

छात्रा के साथ छेड़छाड़ का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। मनचलों ने उस युवक पर चाकू से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया।

रोहतक (दीपक भारद्वाज): छात्रा के साथ छेड़छाड़ का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। मनचलों ने उस युवक पर चाकू से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। अब उस युवक का पी.जी.आई. रोहतक में इलाज चल रहा है।

इस युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने दोस्त की बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध किया था। इसके बावजूद भी वे मनचले नहीं माने और मना करने के बाद उन्होंने चाकू निकालकर युवक पर हमला बोल दिया।

मनचले छात्रा के भाई के पीछे भी दौड़े, लेकिन वह पकड़ नहीं आया। उसने भागकर अपनी जान बचाई। घटना 6 दिन पहले की है, लेकिन पुलिस ने शनिवार को ही मामला दर्ज किया है और अब तक मनचले पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं।

पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन ये है रोहतक के बोहर गांव का सुखबीर। सुखबीर को जब उपचार के लिए पी.जी.आई. में लाया गया था तो उसकी आंतें बाहर निकली हुई थी। मनचलों ने उसकी जांघ पर चाकू से जोरदार वार किया था। पी.जी.आई. के आपातकालीन विभाग में उसका इलाज किया गया। इसके बाद सुखबीर सिंह ने घटना बयां की।

दरअसल 28 जुलाई की बात है। रोहतक के बोहर गांव की छात्रा रेणुका अपने भाई हितेश व हितेश के दोस्त सुखबीर के साथ आई.टी.आई. रोहतक में एडमिशन के लिए गई थी। इसी दौरान वहां कुछ मनचले खड़े थे। उन मनचलों ने रेणुका से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। हितेश व सुखबीर ने तुरंत ही छेड़छाड़ का विरोध किया। मना करने के बावजूद भी मनचलों की छेड़छाड़ जारी रही। मनचलों और छात्रों के भाई के बीच कहासुनी हो गई।

एक मनचले ने चाकू निकालकर सुखबीर पर हमला बोल दिया। उस मनचले ने सुखबीर की जांघ पर चाकू से जोरदार वार किया। वह लहुलूहान होकर वहीं गिर पड़ा। वे छात्रा के भाई हितेश को भी मारने के लिए दौड़े, लेकिन उसने भागकर जान बचाई। इस बीच मनचले वहां से फरार हो गए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!