Edited By Punjab Kesari, Updated: 22 Nov, 2017 06:21 PM
विवाहिता को घर में अकेला पाकर एक युवक घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विवाहिता ने उसके खिलाफ थाना रोहड़ाई में मामला दर्ज करवा दिया है। गांव करावरा-मानकपुर की विवाहिता ने आरोप लगाया है कि 18 नवम्बर की शाम को जब वह घर पर अकेली थी तो गांव...
रेवाड़ी(वधवा):विवाहिता को घर में अकेला पाकर एक युवक घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विवाहिता ने उसके खिलाफ थाना रोहड़ाई में मामला दर्ज करवा दिया है। गांव करावरा-मानकपुर की विवाहिता ने आरोप लगाया है कि 18 नवम्बर की शाम को जब वह घर पर अकेली थी तो गांव नूरपुर का एक युवक मनीष कुमार उसके घर में घुस आया और विरोध के बावजूद उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। बताया जाता है कि आरोपी का पीड़िता के परिवार से जान-पहचान थी और वह प्राय: घर आया-जाया करता था। जांचकर्ता हीरामणी ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी फरार है। उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।