PM ने नई सोच और उम्मीद को दिया जन्म: बीरेंद्र सिंह

Edited By Updated: 24 Jul, 2016 03:49 PM

haryana birendra singh narendra modi singh dharmbir

केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री के रूप में एक ऐसा इन्सान मिला है जो...

नारनौल: केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री के रूप में एक ऐसा इन्सान मिला है जो देश में सामाजिक व आर्थक बदलाव के लिए 18 घंटे काम कर रहा है। हर कार्यकत्र्ता प्रधानमंत्री की सोच को घर-घर लेकर जाए ताकि देश की प्रगति को और अधिक गति मिले।

 

सिंह शनिवार को छोटूराम विचार मंच के जिला प्रधान अशोक चौधरी द्वारा आयोजित कार्यकत्र्ता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नई सोच और उम्मीद को जन्म दिया है। वे सबका साथ सबका विकास की सोच को लेकर आगे चल रहे हैं। जब हम देश की आजादी के 70 साल मनाएंगे तो हर कार्यकत्र्ता प्रधानमंत्री की सोच को लेकर फील्ड में उतरेगा। जो लोग देश को तोडऩे का काम कर रहे हैं और देश को कमजोर कर रहे हैं उन्हें यह मुंहतोड़ जवाब होगा। 

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रजातंत्र में जनता ही राजा होती है। अगर हम लोगों का भला नहीं कर पाएंगे तो हमें भी जनता सत्ता से बाहर कर देगी। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयास कर रहे हैं कि गांव में बसने वाले लोगों की आमदनी 5 साल में दोगुनी हो जाए। इसके बाद देश के सकल घरेलू उत्पाद में साढ़े 3 फीसदी की वृद्धि अपने आप हो जाएगी।

 

कार्यकत्र्ताओं को सम्बोधित करते हुए भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि देश के 60 करोड़ किसान व मजदूर की आमदनी 1600 रुपए प्रतिमाह से कम है। ऐसे हालात में खेती को बढ़ावा देने की जरूरत है। इस तबके को ऊंचा उठाएंगे तो सर छोटूराम के सपनों को साकार कर पाएंगे। उचाना की विधायक प्रेमलता ने कहा राज्य सरकार प्रदेश में सिस्टम में बदलाव कर रही है। इसके लिए लोगों का भी सहयोग चाहिए। 

 

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे बिजली के बिल अवश्य भरें। नांगल चौधरी के विधायक डा. अभय सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र का किसान बहुत मेहनती है लेकिन सिंचाई के लिए पानी न होने के कारण उनकी मेहनत का कोई फल नहीं मिल पाता। 3 महीने में बारिश के पानी को यहां लाने के लिए नए प्रोजैक्ट पर तेजी से काम चल रहा है। उसके बाद किसानों को काफी राहत मिलेगी। इसके बाद केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने छोटूराम विचार मंच के पदाधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर छोटूराम विचार मंच के जिला प्रधान अशोक चौधरी के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यकत्र्ता सम्मेलन में भाजपा के जिला प्रधान शिवकुमार मेहता, अजीत कलवाड़ी, नगर परिषद की प्रधान भारती सैनी के अलावा अन्य गण्यमान्य नागरिक मौजूद थे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!