Edited By Punjab Kesari, Updated: 21 Mar, 2018 05:59 PM
कुरूक्षेत्र में गांव ठसका अली में गुरबख्श सिंह खालसा की मौत के बाद से घण्टों से चल रहे विवाद में पटाक्षेप हुआ है। प्रशासन और लोगों के बीच सहमति के बाद जाम खोला गया और परिजन गुरबख्श सिंह के अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए हैं। बताया जा रहा है कि...
कुरूक्षेत्र(रणदीप रोड़): कुरूक्षेत्र में गांव ठसका अली में गुरबख्श सिंह खालसा की मौत के बाद से घण्टों से चल रहे विवाद में पटाक्षेप हुआ है। प्रशासन और लोगों के बीच सहमति के बाद जाम खोला गया और परिजन गुरबख्श सिंह के अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए हैं।
बताया जा रहा है कि गुरबख्श सिंह की मौत के लिए आरोपित पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होगा और निलंबन की कार्रवाई होगी।
बता दें कि सिख नेताओं ने विरोध जताते हुए पुलिस कर्मचारियों पर आरोप लगाया था कि गुरबख्श सिंह खालसा को टंकी से धक्का दिया गया था, 150 फुट उंची टंकी से गिरकर उसकी मौत हो गई।