इनेलो खोलेगी भाजपा सरकार का एक साल का कच्चा चिटठा : अभय चौटाला

Edited By Updated: 21 Oct, 2015 07:42 PM

inld will open bjp governmenta year of raw passed  abhay chautala

ऐलानाबाद से विधायक व विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो भाजपा सरकार के एक साल का कच्चा

पानीपत, (का.प्र.) : ऐलानाबाद से विधायक व विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो भाजपा सरकार के एक साल का कच्चा चिठ्ठा जनता के सामने खोलेगी। रोहतक में स्व.ताऊ देवीलाल की जयंती पर 1 नवम्बर को आयोजित रैली में जहां किसानों के मसीहा के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला जायेगा और प्रदेश की भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने पर उसकी पोल पट्टी भी रैली में खोली जायेगी। रोहतक की रैली संख्या के हिसाब से रिकार्ड तोड़ व अनुशासन के महासफल होगी।

चौटाला हुडा सेक्टर-25 स्थित प्रदेश उपाध्यक्ष ओ.पी.माटा के लक्ष्मी ग्रीन में आयोजित इनेलो कार्यकर्ताओं की जिलास्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि स्वयं को देश का सबसे चर्चित, लोकप्रिय व अच्छा प्रधानमंत्री बताने वाले नरेन्द्र मोदी ने औद्योगिक एवं ऐतिहासिक नगरी पानीपत से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत तो की, पर इसके लिए पानीपत को कोई ग्रांट आज तक नहीं दी गई।
हरियाणा का किसान अपनी फसल के लागत मूल्य भी नहीं मिलने पर आत्महत्या करने पर मजबूर है। युवाओं को रोजगार मिलना सपना ही रह गया है, महिलाओं की सुरक्षा भी विफल रही। चौटाला ने कहा कि अपना एक साल पूरा होने पर जहां प्रदेश की भाजपा सरकार अपना रिर्पोट कार्ड पेश करेगी वहीं इनेलो भी विधानसभा के साथ-साथ जनसभाओं के माध्यम से सरकार की सच्चाई आंकडों के साथ प्रस्तुत करेगी। चौटाला ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कहा कि 1 नवम्बर को इनेलो के संस्थापक एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व.चौ.ताऊ देवीलाल की जयंती को लेकर प्रदेश भर की जनता में भारी उत्साह है। लोग अपने-अपने साधनों से रैली में पहुंचने का तैयार हैं, पर उन्हें मान-सम्मान चाहिए। इसलिए पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनता के पास जाकर उन्हें रैली का न्यौता दें।
पूर्व विधायक सतबीर सिंह कादियान ने कहा कि चुनाव से पूर्व भाजपा कहती थी कि जनता के अच्छे दिन आयेंगे जबकि अब न केवल सरकार व अधिकारियों के अच्छे दिन आए हैं। पहले की सरकारों में तो केवल प्याज ही महंगे होते थे पर अब भाजपा की सरकार आने के बाद तो अरहर की दाल भी महंगी हो गई। 
 प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की तरह ही भाजपा की भी कथनी व करनी में भारी अंतर है इसलिए वह चुनाव से पूर्व किए गए अपने सभी वायदों को भूल चुकी है जो भाजपा चुनाव से पूर्व स्वामीनाथन आयोग रिपाेर्ट का लागू करने का ढिढ़ौरा पीटती थी अब सरकार बनने के बाद धान की उस फसल को 1700 रूपए प्रति क्विटल ले रही है जो पहले 5000 रूपए जाती थी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की 1 नवम्बर की रोहतक रैली के लिए डयूटी लगाने के लिए 27 अक्तूबर को फिर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली जायेगी। 
  इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुमारी फुलवती, प्रदेश उपाध्यक्ष ओ.पी.माटा, शहरी अध्यक्ष नरेश जैन, जिला प्रवक्ता शेरसिंह खर्ब एडवोकेट, कुलदीप राठी, निशान मलिक, बलवान वाल्मीकि, ऋषिपाल, सुबेदार प्रताप सिंह, मा. बलबीर सिंह, नरेंद्र महराना, कृष्ण भौक्कर, सुरेश काला, प्राण रत्नाकर, बलकार मलिक, सुरेश सैनी, हेमराज जागलान, डा.कर्णसिंह, रविन्द्र बिझौंल, स.गुरशरण सिंह, सुनहरा खर्ब, कुलदीप मान व दयानन्द, विकास चंदौली आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!