Edited By Punjab Kesari, Updated: 07 Sep, 2017 04:00 PM
कच्चा कैंप निवासी एक युवक की उसके ही साथियों ने नहर में डूबोकर हत्या कर
पानीपत(अजय): कच्चा कैंप निवासी एक युवक की उसके ही साथियों ने नहर में डूबोकर हत्या कर दी। पुलिस ने 5 लड़कों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कच्चा कैंप निवासी नदीम को उसके दोस्त सद्दाव व शाहरुख गत सुबह घर से बुलाकर ले गए। दोपहर को इन दोनों ने अपने साथियों रियासत, नसीम व कपिल के साथ मिलकर नदीम को शराब पिलाई व बाद में उसे दिल्ली पैरलल नहर में डूबोकर मार दिया।
पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 201, 302, 34 के तहत केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी ए.एस.आई. कृष्ण कुमार ने बताया कि फिलहाल मृतक के शव की गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।