Edited By Updated: 25 Aug, 2016 11:31 AM
पानीपत के जलालपुरगांव में गैस सिलेंडर लीकेज से आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने से श्रमिक परिवार के 7 सदस्य गंभीर
पानीपत (राजेश कुमार): पानीपत के जलालपुरगांव में गैस सिलेंडर लीकेज से आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने से श्रमिक परिवार के 7 सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
जानकारी के अनुसार उग्राखेड़ी के अनित का जलालपुर के पास पोल्ट्री फार्म है। पिछले 4 साल से यहां जीवाराम का परिवार काम कर रहा है। गुरुवार देर रात को महिला सपना गैस चूल्हे पर खाना बनाने लगी। गैस चूल्हा जल नहीं पाया। इस पर उसने जीवाराम को गैस चूल्हा चलाने के लिए कहा।जीवाराम ने चूल्हे की पाइप इत्यादि निकाल दोबारा लगाई। इसके बाद माचिस से आग जलाई तो आग भड़क गई। इससे जीवाराम, यशपाल, दीपक, 3 साल की बच्ची प्रेंजी, महिला रश्मि, सपना और धनदेवी आग की चपेट में गए।
जलालपुरगांव में पोल्ट्री फार्म में सिलेंडर फटने से घायल हुए लोगों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत के चलते घायलों को डॉक्टरों ने पी.जी.आई. खानपुर रेफर कर दिया है।