गोलगप्पे खिलाने के बहाने किया था किडनैप, अब मिला बच्ची का शव (Pics)

Edited By Updated: 01 Oct, 2016 11:28 AM

haryana golgppe panipat murder kidnap police

6 दिन पहले अपने पिता के साथ सब्जी मंडी में आई 6 साल की साबिया का अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर लिया गया था।

पानीपत (अनिल कुमार): 6 दिन पहले अपने पिता के साथ सब्जी मंडी में आई 6 साल की साबिया का अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर लिया गया था। इसी बीच शुक्रवार सुबह पुलिस को कला आम्ब रोड पर एक बच्ची का शव पड़ा हुआ मिला।

शव बुरी तरह से गला सड़ी अवस्था में मिला शव को आवारा जानवरों ने तरह से नोच रखा था जिसकी पहचान सब्जी मंडी से गायब साबिया के रूप में हुई। शव की अवस्था को देखते हुए पोस्टमाटर्म के लिए रोहतक रैफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
                                                        
गौरतलब है कि 6 साल की साबिया अपने पिता और 10 साल के भाई के साथ पानीपत सब्जी मंडी में आई हुई थी। पिता मैनुदीन अपने दोनों बच्चों को रिक्शा में बिठाकर सब्जी खरीदने मंडी के अंदर चला गया। इसी दौरान एक शख्स रिक्शा के पास आता है और रिक्शा में बैठे साबिया के भाई को 10 रुपए का लालच देकर दुकान पर भेज देता है। वो शख्स बच्ची को भी गोलगप्पे खिलाने का लालच देकर अपने साथ ले जाता है। वापिस आकर जब मैनुदीन देखता है तो साबिया गायब थी।

काफी तलाश के बाद भी बच्ची का कोई पता नहीं लगा। बच्ची की किडनैप होने की सुचना मिलते ही पुलिस की कई टीम तलाश में लग गई। इसी दौरान पुलिस के हाथ एक सी.सी.टी.वी फुटेज लग गई जिसमे किडनैपर बच्ची को ले जाता हुआ दिख रहा था।  

शुक्रवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को सुचना मिली कि उग्राखेड़ी के पास काला आम्ब रोड पर बच्ची का शव पड़ा है जिसे जानवर बुरी तरह से नोच रहे है। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव के शरीर पर मिली फ्राक से पहचान हुई कि लाश साबिया की है। बच्ची की इस निर्मम हत्या के बाद सवाल पानीपत पुलिस पर भी उठने लाजमी है। आखिर की किडनैपर की तस्वीर मिलने पर भी पुलिस बच्ची को नहीं बच्चा पाई। वहीं, सामान्य अस्पताल के डॉक्टरों ने शव की अवस्था देखते हुए पोस्टमाटर्म के लिए रोहतक पी.जी.आई. भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!