योगेश मौत मामला- आरोपी पत्नी प्रियंका व प्रेमी ने किए कई खुलासे (Pics)

Edited By Updated: 25 Mar, 2017 01:10 PM

yogesh batra death case

हुड्डा सैक्टर-17 के बिजनेसमैन योगेश बत्तरा मर्डर केस में पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी रोहित ने कई खुलासे किए हैं।

यमुनानगर:हुड्डा सैक्टर-17 के बिजनेसमैन योगेश बत्तरा मर्डर केस में पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी रोहित ने कई खुलासे किए हैं। पुलिस ने इस मर्डर में शामिल दो और आरोपियों सतीश और सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, सी.आई.ए.-2 ने बीते गत दिवस को जोगिन्द्र मार्कीट के रोहित को कोर्ट में पेश किया था। उस दिन पुलिस को 2 दिन का रिमांड मिला था। गुरुवार को मृतक की पत्नी प्रियंका को पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया था। दोनों का रिमांड शुक्रवार को खत्म हो गया। पुलिस ने रोहित व प्रियंका को भी अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

आरोपी (पत्नी) प्रियंका ने किया खुलासा
आरोपी प्रियंका ने खुलासा करते हुए बताया कि रोहित एक जिम ट्रेनर था। उससे वह वेट घटाने के लिए मिली थी। यहीं उन दोनों के बीच संबंध बने। बाद में जब उसके पति को उनके अवैध संबंध का पता चल गया तो उसे रास्ते से हटाने के लिए यूपी के रहने वाले सतीश और सोनू का इस्तेमाल किया। सभी आरोपियों ने मिलकर ये प्लानिंग की थी कि वे योगेश को नशे का इंजेक्शन देकर उसे नहर में फेंक देंगे। आरोपी सोनू करनाल के एक निजी अस्पताल में काम करता है। वह नशे का इंजेक्शन लेकर आया लेकिन जैसे ही आरोपी योगेश को इंजेक्शन देने लगे तो सूंई टूट गई। इसके बाद सभी ने योगेश के मुंह पर कपड़ा रख उसका दम घोंट दिया और उसकी मौत हो गई। 

10 लाख का हुआ था सौदा 
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हत्या के दौरान सोनू ने योगेश के हाथ से सोने का कड़ा निकाल लिया था। वहीं पुलिस यह भी पूछताछ में लगी है कि उसने नशे के इंजेक्शन कहां से लिए थे, क्योंकि रोहित व प्रियंका ने पूछताछ में बताया है कि सोनू करनाल के निजी अस्पताल में काम करता था और वह नशे के इंजेक्शन लेकर पहुंचा था। वहीं सतीश जिम ट्रेनर रोहित का दोस्त है। उस पर आरोप है कि हत्या के लिए रोहित और सतीश में 10 लाख का सौदा हुआ था। कितने पैसे उसे दिए और पैसे कहां पर रखे हुए हैं, इस बारे में जानकारी जुटानी है।

27 मई, 2016 में हुई थी मौत
40 वर्षीय योगेश की मौत 27 मई, 2016 को हुई थी। योगेश हुडा में अपनी पत्नी प्रियंका व बेटी के साथ रहता था। मृत्यु के अगले दिन बिना पोस्टमार्टम करवाए उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। योगेश के पिता सुभाष बत्तरा ने 14 सितम्बर को थाना शहर जगाधरी में अपनी पुत्रवधू प्रियंका व पुत्रवधू के प्रेमी जोगिंद्र मार्कीट निवासी रोहित के खिलाफ  योगेश की हत्या करने की शिकायत दी थी। यह कदम उसने शक व सबूतों के आधार पर उठाया था। जगाधरी शहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21 सितम्बर को सुभाष बत्तरा की शिकायत पर प्रियंका व रोहित के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। बत्तरा ने शहर जगाधरी पुलिस को बताया कि वे शुरू से ही इसे हत्या मानकर चल रहे थे। परिवार के मुताबिक उनके बेटे का शरीर मौत के समय नीला था।

मृतक के पिता बोले-लड़ूंगा आखिरी सांस तक
मृतक योगेश के पिता सुभाष बत्तरा का कहना है कि वह इंसाफ के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे। उनके सामने इससे बड़ा कोई कार्य नहीं है। वे इसके लिए पूर्व में भी लड़े हैं और इंसाफ के लिए आगे भी लड़ेंगे। उन्होंने अदालत व सी.आई.ए.-टू पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें लग रहा है कि आरोपियों को कड़ी सजा मिलेगी। मृतक की मां कैलाश का कहना है कि हंसता खेलता परिवार बिखर गया। इन सब की वजह उनकी पुत्रवधू है। 2 ब"ो भी पिता का लाड प्यार पाने से मोहताज हो गए। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!