एक के बाद एक दरिंदगी के चार मामलों से दहला हरियाणा, अब पिंजौर में बच्ची से बर्बरता (VIDEO)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 15 Jan, 2018 10:19 PM

48 घंटों में एक के बाद एक 4 रेप की घटनाअों ने हरियाणा को दहला दिया है। नया मामला पंचकूला के पिंजौर का है, जहां घर के बाहर खेल रही 10 साल की बच्ची के साथ बर्बरता की गई। अधे़ड़ उम्र के एक शख्स ने बच्ची के नाजुक अंग में लकड़ी डाल दी। बच्ची के अंग से...

पंचकूला(उमंग श्योराण): एक के बाद एक 4 रेप की घटनाअों ने हरियाणा को दहला दिया है। नया मामला पंचकूला के पिंजौर का है, जहां घर के बाहर खेल रही 10 साल की बच्ची के साथ बर्बरता की गई। अधे़ड़ उम्र के एक शख्स ने बच्ची के नाजुक अंग में लकड़ी डाल दी। बच्ची के अंग से बहते खून को देख परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे भर्ती किया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया है। जिसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

पिंजौर में बच्ची से बर्बरता
नाबालिग लड़की चौथी क्लास में पढ़ती है। उसकी मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दोपहर को उसकी 10 वर्षीय बेटी बाहर खेल रही थी। इसी बीच बच्ची के चिल्लाने की आवाज उसे सुनाई दी तो वह तुरंत दौड़कर आई। देखा कि दुकीराम बच्ची को पकड़कर खड़ा था। मां ने बच्ची से पूछा कि क्या हुआ तो उसने बताया कि आरोपी ने उसके नाजुक अंग में लकड़ी डाली थी। इसके बाद मां ने देखा तो उसके नाजुक अंग से खून बह रहा था। बच्ची की मां के पूछने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। 
PunjabKesari
इसके बाद महिला बच्ची को लेकर संबंधित पुलिस चौकी पहुंची, जहां पर पुलिस बच्ची को तुरंत मेडिकल के लिए कालका सीएचसी ले गई, जहां से उसे सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिंजौर पुलिस ने आरोपी दुकीराम के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक बच्ची से रेप की पुष्टि नहीं हुई है। 
PunjabKesari
लड़की के साथ की 'निर्भया' जैसी दरिंदगी
जींद जिले के सफीदों के गांव बुढ़ाखेड़ा में भी नाबालिग लड़की के साथ दिल्ली की निर्भया जैसी हैवानियत की गई। पीड़िता कुरुक्षेत्र के झांसा गांव की रहने वाली थी। आरोपियों ने उसका अपहरण कर पहले रेप किया अौर बाद में उसके नाजुक अंग में नुकीली चीज डाल दी। युवती के शरीर के अंदर कुछ पार्ट फटे हुए थे। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को डूबोकर मार डाला अौर फरार हो गए। पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर ली है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
PunjabKesari
 


बच्ची का मर्डर कर शव के साथ 4 घंटे किया दुष्कर्म
जींद के बाद पानीपत उरलाना कला गांव में 11 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या कर दी गई। 11 साल की बच्ची को गांव के ही दो लोग जो रिश्ते में उसके मामा अौर नाना लगते थे ने अपने पास बुला लिया अौर उसके साथ रेप किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके दुपट्टे के साथ बच्ची का गला घोंटकर उसे मार दिया। इतना ही नहीं दरिंदे हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए बच्ची के शव के साथ 4 घंटे रेप करते रहे। पुलिस ने जांच के बाद मिले सबूतों के आधार पर जब पूछताछ की तो दो लोगों को गिरफ्तार किया। जिन्होंने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 


अपहरण कर चलती गाड़ी में लड़की से 2 घंटे रेप
फरीदाबाद में सरेआम एक लड़की का स्कॉर्पियो सवार आरोपियों ने अपहरण कर उसके साथ चलती गाड़ी में दो घंटे तक गैंगरेप किया। उसके बाद लड़की को बीच हाईवे पर तड़पने के लिए छोड़ दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंती पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद 4 लोगों के खिलाफ अपहरण और 3 के खिलाफ गैंग रेप का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!