डेरा सच्चा सौदा के पूर्व साधु का खुलासा, लड़कियों के साथ 'गंदी' दिवाली मनाता था राम रहीम

Edited By Punjab Kesari, Updated: 16 Oct, 2017 03:57 PM

ram rahim diwali hansraj chauhan

बलात्कारी राम रहीम के जेल जाने के बाद आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। डेरा प्रमुख के कृत्यों की लिस्ट खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही। वहीं अब राम रहीम के दिवाली मस्ती के रहस्य का खुलासा हुआ है। डेरा के पूर्व साधु हंसराज चौहान के अनुसार डेरा प्रमुख...

फतेहाबाद (रमेश भट्ट): बलात्कारी राम रहीम के जेल जाने के बाद आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। डेरा प्रमुख के कृत्यों की लिस्ट खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही। वहीं अब राम रहीम के दिवाली मस्ती के रहस्य का खुलासा हुआ है। डेरा के पूर्व साधु हंसराज चौहान के अनुसार डेरा प्रमुख का दिवाली मनाने का अपना एक खास ही अंदाज था। 
PunjabKesari
राम रहीम के लिए होता था 'दीपों वाली लड़कियों' का अरेंजमेंट 
हंसराज ने बताया कि बाबा की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत उसके लिए दिवाली पर उसके लिए 'दीपों वाली लड़कियों' का अरेंजमेंट करती थी। दिवाली पर जब राम रहीम गुफा से बाहर आता तो उसके स्वागत के लिए लड़कियां हाथों पर घी के दिए लेकर खड़ी होती थी। इसके बाद डेरा के खास लोग जिनमें डेरा साधु, साध्वियां, डेरा कॉलेज-स्कूल की लड़कियां-लड़के अौर साथ में डेरा प्रमुख के परिवार के लोग शामिल होते थे। दीवाली पर पटाखे फोड़ने के बाद पटाखों के खोल पर उसे चलाने वाले को अपना नाम लिखकर निशानी रखने के लिए कहा जाता था। 
PunjabKesari
दिवाली पर राम रहीम लड़कियों को ऐसे देता था आशीर्वाद 
हंसराज के अनुसार डेरा में दीवाली के् मौके पर आयोजित होने वाले सत्संग में बाबा पहले से ही अपनी मर्जी से डेरा के स्कूल-कॉलेज की लड़कियों से अश्लील मैसेज पढ़वाता, फिर 'किस यू, आई-लव-यू टू' बोलकर आशीर्वाद देता था। दीवाली पर बाबा तमाम तरह के पाखंड रचता था। राम रहीम दीवाली पर अपने फोटो छपे कैलेंडर जारी करता था, उनको खरीदने वालों से पैसे लिए जाते थे। इसके अलावा बाबा रात को साधुओं और लड़कों को कमरे में भेज देता था अौर केवल साध्वियों और लड़कियों के साथ देर रात करीब 2 बजे तक दिवाली मनाता था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!