Video: ब्रह्म सरोवर पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद, अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का किया शुभारंभ

Edited By Punjab Kesari, Updated: 25 Nov, 2017 02:57 PM

धर्मनगरी में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के चलते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अंबाला पहुंचे। राष्ट्रपति का विमान अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर लैंड हुआ। हरियाणा के मुख्यमत्री मनोहर लाल खट्टर अौर राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने उनका स्वागत किया।...

कुरुक्षेत्र/अंबाला(रणदीप/कमलप्रीत): धर्मनगरी में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के चलते महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ब्रह्म सरोवर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ किया। राष्ट्रपति ने धर्मनगरी पहुंचने के बाद सबसे पहले ब्रह्मसरोवर के पवित्र जल से किया आचमन स्नान किया। जिसके बाद उन्होंने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्यों के साथ फोटो खिंचवाई अौर ब्रह्मसरोवर पर चल रहे श्रीमद्भागवत गीता पूजन व गीता यज्ञ में पूर्णाहुति डाली। उनके साथ राज्‍यपाल सोलंकी, मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने भी यज्ञ में आहुति डाली।
PunjabKesari
इसके बाद राष्ट्रपति कोविंद ने पुरुषोत्तमपुरा बाग में 48 कोस परिक्रमा और सरस्वती हेरीटेज व हरियाणा के स्वर्ण इतिहास पर लगाए गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद राष्‍ट्रपति ने कुरुक्षेत्र विश्‍वविद्यालय में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी में भी बतौर मुख्य मेहमान शिरकत की। 
PunjabKesari
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का विमान अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर लैंड हुआ। जहां   मुख्यमत्री मनोहर लाल खट्टर अौर राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति कोे आने पर एयरफोर्स के अधिकारियों ने सलामी दी। जिसके बाद राष्ट्रपति अंबाला से सांसद रतनलाल कटारिया की बेटी की शादी में शामिल हुए। वहां कटारिया की बेटी को आशीर्वाद देने के बाद कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुए।

राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए हरियाणा के 9 एस.पी. व 18 डी.एस.पी. सहित 2,000 पुलिस जवानों को उनकी सुरक्षा में तैनात किया गया है। विशेष पुलिस अधिकारियों के अलावा सी.आई.डी. के कर्मचारी व अधिकारी सिविल ड्रैस में पैनी नजर रखे हुए हैं।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!