ट्रेन से सफर करने जा रहे हैं तो पढ़े लें ये खबर, कई गाड़ियां रद्द व कई के बदले रूट

Edited By Punjab Kesari, Updated: 28 Oct, 2017 11:31 AM

many trains cancelled

उत्तर रेलवे द्वारा पिछले लंबे समय से गाड़ियों को रद्द किया जा रहा है। कभी रेलगाड़ियां बाढ़ के कारण रद्द हो रही थीं, कभी किसान आंदोलन, कभी तकनीकी खराबी से। अब दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर नान इंटरलाकिंग के कारण गाड़ियों के रद्द कर दिया गया है। इस...

अंबाला(बिंद्रा): उत्तर रेलवे द्वारा पिछले लंबे समय से गाड़ियों को रद्द किया जा रहा है। कभी रेलगाड़ियां बाढ़ के कारण रद्द हो रही थीं, कभी किसान आंदोलन, कभी तकनीकी खराबी से। अब दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर नान इंटरलाकिंग के कारण गाड़ियों के रद्द कर दिया गया है। इस इंटरलाकिंग कार्य के चलते गाड़ियों के रूट भी बदले गए हैं। इस रेल मार्ग के अतिरिक्त अम्बाला-सहारनपुर रेलमार्ग पर भी 4 घंटे का मैगा ब्लाक किए जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित होगा। इस तरह से लगातार गाड़ियों के रद्द होने या रूट बदलने के कारण रेल यात्रियों को मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा है। 

अम्बाला-दिल्ली रेलमार्ग पर धीरपुर रेलवे स्टेशन पर 28 व 29 अक्तूबर को नान इंटलाकिंग कार्य के चलते रेल यातायात पर भारी असर पड़ रहा है जिस कारण कुछ गाड़ियां रद्द कर दी गईं व कुछ के रूट बदले गए। 28 अक्तूबर को सुबह 10:30 से लेकर 29 अक्तूबर को 12:30 तक इस रेलमार्ग पर रद्द की गई गाड़ियों में से गाड़ी संख्या 64481 पानीपत-अम्बाला, गाड़ी संख्या 64483 कुरुक्षेत्र- अम्बाला मीमो रद्द रहेंगी। गाड़ी संख्या 64546 /64547 कुरुक्षेत्र अम्बाला, 64532/64542 अम्बाला-पानीपत, गाड़ी संख्या 64543/64541 पानीपत अम्बाला, गाड़ी संख्या 74994 अम्बाला- कुरुक्षेत्र व गाड़ी संख्या 74993 कुरुक्षेत्र -अम्बाला को 28, 29 अक्तूबर को रद्द कर दिया गया है। गाड़ी संख्या 64482 अम्बाला-कुरुक्षेत्र 29 अक्तूबर को रद्द रहेगी। 

इनके बदले रूट 
इस नान इंटरलॉकिंग कार्य के चलते जिन रेलगाड़ियों के रूट बदले गए, उनमें गाड़ी संख्या 12459 नई दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रैस 28 अक्तूबर को नई दिल्ली- तिलक ब्रिज, दिल्ली -शहादरा शामली, गाड़ी संख्या 14731 दिल्ली-फाजिलका एक्सप्रैस व गाड़ी संख्या 14011 दिल्ली होशियारपुर को दिल्ली-रोहतक जाखल-धूरी, गाड़ी संख्या 14217 इलाहाबाद-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रैस को 27, 28 अक्तूबर को वाया खुरजा मेरठ सिटी सहारनपुर-अम्बाला, गाड़ी संख्या 22430 पठानकोट- दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रैस 28 अक्तूबर को धूरी जाखल रोहतक दिल्ली, गाड़ी संख्या 14218 चंडीगढ़-इलाहाबाद ऊंचाहार एक्सप्रैस, गाड़ी संख्या 18102 जम्मूतवी-अमृतसर टाटा नगर मूरी एक्सप्रैस को वाया अम्बाला, सहारनपुर मेरठ सिटी के रास्ते 28 अक्तूबर को चलाया जाएगा। गाड़ी संख्या 19718 चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी को 28 अक्तूबर को 12:45 की जगह दोपहर 2 बजे चलाया जाएगा। गाड़ी संख्या 12460 अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रैस को 29 अक्तूबर को 60 मिनट की देरी से चलाया जाएगा।
 
लुधियाना-अम्बाला-सहारनपुर रेल सैक्शन पर 29 अक्तूबर का इन रेलगाड़ियों पर प्रभाव रहेगा। जिन में गाड़ी संख्या 22430 पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रैस 29 अक्तूबर को 4 घंटे के मैगा ब्लॉक के कारण साहनेवाल-लालकलां-चंडीगढ़, गाड़ी संख्या 12380 अमृतसर-सयालदाह एक्सप्रैस 29 अक्तूबर को वाया साहनेवाल- लालकलां-चंडीगढ़ रेलमार्ग से चलाया जाएगा। गाड़ी संख्या 12820 कटड़ा-इंदोर-मालवा एक्सप्रैस फिरोजपुर मंडल के 45 मिनट अम्बाला मंडल में देरी से चलेगी। गाड़ी संख्या 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रैस, 29 अक्तूबर को अम्बाला मंडल में 45 मिनट देरी से चलेगी।

ये गाड़ियां रहेंगी रद्द
मैगा ब्लॉक के कारण रद्द की गई गाड़ियों में गाड़ी संख्या 64502 अम्बाला कैंट-सहारनपुर पैसेंजर 29 अक्तूबर को, गाड़ी संख्या 64513 सहारनपुर-नंगलडैम पैसेंजर 29 अक्तूबर को रद्द रहेंगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!