VIDEO: शहीद जवान परगट सिंह की अंतिम विदाई, दिया गया शाही सम्मान

Edited By Punjab Kesari, Updated: 24 Dec, 2017 08:44 PM

जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में हुई फायरिंग मेें 3 जवानों सहित शहीद हुए करनाल के रंबा गांव के प्रगट सिंह का 5 साल का बेटा फौजी की वर्दी पहन कर अपने पिता के पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहा है। बताया जा रहा है कि शाम 6 बजे तक प्रगट सिंह का शव गांव...

इंद्री(मेन पाल): जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में हुई फायरिंग मेें 3 जवानों सहित शहीद हुए करनाल के रंबा गांव के प्रगट सिंह का पार्थिव शरीर उनके निवास गांव रंभा पहुंच गया है। पार्थिव शव के पहुंचते ही वियोग-विलापों की गूंज से पूरे गांव में मौजूद ग्रामीणों, अधिकारियों एवं श्रद्धांजलि देने पहुंचे अन्य लोगों की आंखे भर गई। फिलहाल, शाही सम्मान के साथ परगट के शव को मुखाग्नि उनके बेटे ने दी। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण, सरपंच, सेना के जवानों सहित सेनाधिकाकारी व समस्त परिजन मौजूद थे।


12 दिसंबर को छुट्टी बिताकर लौटे थे शहीद प्रकट सिंह
साल 1987 में जन्मे परगट सिंह ने साल 2006 में आर्मी ज्वाइन की थी। दसवीं के बाद परगट सिंह ने करनाल में आईटीआई में इलेक्ट्रानिक की ट्रेड से परीक्षा पास की। इसके बाद वह आर्मी की सिक्ख रेजिमेंट में भर्ती हो गए थे। शहीद प्रगट सिंह ने 12 साल पहले सेना में सिपाही के पद पर नियुक्ति ली थी। अव वे सूबेदार के पद पर तैनात थे। 12 दिसंबर को ही प्रगट सिंह छुट्टी बिताकर घर से ड्यूटी पर गया था। 
PunjabKesari
आखिरी बार पत्नी से हुई थी बात 
प्रगट सिंह की पत्नी रमनदीप कौर का कहना है कि उन्हें अपने पति की शहादत पर गर्व है। सुबह पत्नी से आखरी बार बातचीत के दौरान अचानक प्रगट ने फोन काट दिया और शाम को 5 बजे के करीब प्रगट के पिता को कम्पनी के सीओ ने सूचना दी कि उनका बेटा शहीद हो गया है। 
PunjabKesari
5 साल के बेटे को नहीं मालूम कि अब नहीं आएंगे उसके पापा
शहीद प्रगट सिंह की शादी हो चुकी है और उसका 5 साल का एक बेटा है। बेटे को मालूम ही नहीं है कि पापा अब कभी नहीं आएंगे। शहीद प्रगट सिंह के पिता इफको से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके पिता इफको से सेवानिर्वित हुए हैं। प्रगट सिंह की मां सुखविंद्र कौर ने बताया कि शुक्रवार रात 10 बजे प्रगट सिंह का फोन आया था। 10 मिनट तक बात की थी। कह रहा था सब ठीक है। कल सुबह फोन करूंगा, लेकिन फोन नहीं आया। शाम पांच बजे ही पता चला कि प्रगट शहीद हो गया है। वह हमेशा ही कहता था मां तेरे बिना कुछ नहीं। तू अपना ख्याल रखना। 
PunjabKesari
परिवार ने की बदला लेने की मांग
देश की रक्षा में शहीद हुए सैनिक की शहादत पर पूरे देश को गर्व हैं, वहीं पूरे गांव में गम का माहौल भी है। शहीद प्रगट के पिता का कहना है कि उनका बदला पूरा होना चाहिए तभी उनकी आत्मा को शांति मिल पाएगी। पाकिस्तान के दोगुने जवान मारने चाहिए। इस बार पीएम मोदी कुछ नहीं कर रहे, सर्जिकल स्ट्राइक दोबारा होनी चाहिए। 

सबसे छोटे थे प्रगट सिंह
शहीद प्रगट सिंह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। प्रगट सिंह के दादा जगीर सिंह का कहना है जब भी सेना में ड्यूटी पर जाता था तभी यह कहकर जाता था मैं जल्दी आ जाऊंगा अपना ख्याल रखना। 95 साल के दादा जगीर सिंह अपने आंसू रोक नहीं पा रहे हैं। दादी प्यार कौर को यकीन ही नहीं हो रहा कि जिसे गोद में खिलाया उसका शव कैसे देख पाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!