हिसार 'गुड़िया' रेप मामला: 48 में से 26 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Edited By Punjab Kesari, Updated: 11 Dec, 2017 11:01 AM

hisar gudiya rape case police

उकलाना में दूसरा गुड़िया कांड होने से पूरे देश के साथ-साथ सभी राजनीतिक दल इसकी कड़े शब्दों में निंदा कर रहे हैं। पुलिस ने 48 घंटों में दोषियों को पकड़ने के लिए जनता को अाश्वत किया है जिसमें से 26 घंटे बीत चुके हैं लेकिन पुलिस के हाथ अभी भी खाली है।...

उकलाना(पासा राम): उकलाना में दूसरा गुड़िया कांड होने से पूरे देश के साथ-साथ सभी राजनीतिक दल इसकी कड़े शब्दों में निंदा कर रहे हैं। पुलिस ने 48 घंटों में दोषियों को पकड़ने के लिए जनता को अाश्वत किया है जिसमें से 26 घंटे बीत चुके हैं लेकिन पुलिस के हाथ अभी भी खाली है। पुलिस ने 2 लाख का इनाम रखखर अपनी साख को बचाने की कोशिश भी की है जुस पर सामाजिक संगठनों ने निशानाभी साधा है। ह्यूमन राईट लॉ नेटवर्क स्टेट कोडिनेटर ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष मनीषा मशाल ने पुलिस और सरकार को जम कर लताड़ा और 2 लाख के ईनाम को गरीब की इज्जत का दाम बताया 

हत्यारों का पता बताने वाले को 2 लाख का इनाम  
शुक्रवार रात्रि को घर से अपहरण करके दुष्कर्म करने के बाद हत्या करने के मामले में गुड़िया की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा इनाम घोषित किया है। बरवाला के डीएसपी जयपाल सिंह ने बताया कि जो भी व्यक्ति गुड़िया के हत्यारों के बारे में सुराग लगाएगा या पुलिस को किसी भी स्तर पर जानकारी देगा उसे 2 लाख का इनाम दिया जाएगा तथा उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

कैंडल मार्च निकालकर महिलाओं ने मांगा गुड़िया के लिए न्याय
उकलाना के गुड़िया कांड को लेकर रविवार रात को महिला जागरूक समिति के तत्वावधान में नगर की महिलाओं ने नगर में कैंडल मार्च निकाला और सरकार से गुहार लगाई कि गुड़िया को न्याय दिया जाए। समिति प्रधान रेखा गर्ग ने कहा कि उकलाना के गुड़िया कांड ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है और आज पूरा उकलाना गुड़िया के लिए रो रहा है। जो कुकृत्य बच्ची के साथ हुआ ऐसा शायद ही किसी के साथ हुआ होगा। 5 साल की मासूम बच्ची को दरिंदों ने नोच डाला। जिसके लिए कम से कम फांसी की सजा होनी चाहिए। इस घटना के बाद महिलाएं सहमी हुई हैं और सरकार से न्याय दिलाने की मांग कर रही हैं। इस न्याय की लड़ाई में महिलाएं डटकर लड़ेंगी और आरोपियों को सजा दिलाकर रहेंगी। महिला के इस कैंडल मार्च में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर और प्रदेश महासचिव नरेश सेलवाल, डा. जयभगवान राजलीवाल भी शामिल हुए। महिलाओं ने नगर के मुख्य बाजारों से कैंडल मार्च निकाला और गीता भवन जाकर संपन्न हुआ।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!