हर्षिता मर्डर केस में नया मोड़, आरोपी जीजा ने जुर्म कबूला

Edited By Punjab Kesari, Updated: 20 Oct, 2017 02:11 PM

harshita murder case

हरियाणवी डांसर और सिंगर हर्षिता दहिया की मौत में आरोपी ने एक अहम बात का खुलासा किया है। रिमांड में पुलिस पूछताछ में आरोपी दिनेश ने इस बात को कबूल किया है कि उसने हर्षिता को मारने के लिए फिरौती दी थी। आगे की जांच के लिए पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।...

पानीपत(अनिल कुमार): हरियाणवी डांसर और सिंगर हर्षिता दहिया की मौत में आरोपी ने एक अहम बात का खुलासा किया है। रिमांड में पुलिस पूछताछ में आरोपी दिनेश ने इस बात को कबूल किया है कि उसने हर्षिता को मारने के लिए फिरौती दी थी। पुलिस पूछताछ में दिनेश ने पुलिस को हर्षिता पर हमला करने वाले 4 लोगोें के नाम बताए हैं। पुलिस टीम बनाकर उनकी गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। हर्षिता की बड़ी बहन लता ने अपने पति पर हत्या के आरोप लगाए थे। जिसके आधार पर हर्षिता के जीजा दिनेश को पानीपत पुलिस प्रोटेक्शन वारंट पर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर तिहाड़ जेल से लेकर आई। जहां पूछताछ में आरोपी ने ये बात कबूल की है।

हर्षिता दहिया की बहन लता ने आरोप लगाया था कि हर्षिता की हत्या उसके जीजा ने करवाई है। उसका जीजा दिनेश हर्षिता की मां की हत्या का आरोपी है। फिलहाल वो जेल में बंद है। लता ने ये भी आरोप लगाया कि जब हर्षिता कक्षा 10 में थी, उस दौरान उसका जीजा उसे स्कूल से उठा ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसकी बहन ने आरोप लगाया कि हर्षिता अपनी मां की हत्या के मामले में मुख्य गवाह थी। मामले में कुछ दिनों में गवाही होती, उससे पहले ही उसने उसकी हत्या करा दी।

हरियाणा में पानीपत जिले के चमरारा गांव में अज्ञात बदमाशों ने 22 वर्षीय डांसर हर्षिता दहिया की हत्या कर दी थी। हर्षिता को 4 गोली मारकर हमलावर फरार हो गए हैं। वह वैगनआर गाड़ी से अपने साथियों के साथ कहीं जा रही थी।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!