VIDEO: बढ़ रही राम रहीम के गुनाहों की लिस्ट, हुआ एक और खुलासा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 07 Nov, 2017 07:41 PM

साध्वियों से रेप केस में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम को लेकर आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। ऐसे ही एक खुलासे के तहत डिपार्टमेंट ने नियमों को ताक पर रखकर अंबाला में महज आधे घंटे में राम रहीम का पासपोर्ट जारी किया था। राम रहीम ने 2015 में टोपी...

चंडीगढ़(ब्यूरो): साध्वियों से रेप केस में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम को लेकर आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। ऐसे ही एक खुलासे के तहत पासपोर्ट डिपार्टमेंट ने नियमों को ताक पर रखकर अंबाला में महज आधे घंटे में राम रहीम का पासपोर्ट जारी किया था। राम रहीम ने 2015 में टोपी पहनकर पासपोर्ट के लिए फोटो खिंचवाई थी। विदेश मंत्रालय इसकी जांच कर रहा है। नियमों के अनुसार आवेदक पासपोर्ट के लिए फोटो खिंचवाते समय टोपी नहीं पहन सकता। वहीं कहा जा रहा है कि राम रहीम पर पासपोर्ट एक्ट के तहत केस दर्ज हो सकता है।

राम रहीम के दोनों पासपोर्ट में है घपला
हरियाणा अौर पंचकूला पुलिस द्वारा चलाए सर्च अभियान में उन्हें राम रहीम के दो पासपोर्ट मिले थे। एक पासपोर्ट जिसमें 2015 में उन्होंने टोपी पहनकर फोटो खिंचवाई थी। वहीं दूसरा 2017 में जारी करवाया था, इस बार राम रहीम ने सिर पर टोपी नहीं पहनी थी। लेकिन इस पासपोर्ट में डेरा प्रमुख ने अपना नाम संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां लिखवाया था। जबकि नियमों के अनुसार किसी के भी नाम के आगे संत, डॉक्टर, प्रोफेसर आदि नहीं लगा सकते। अंबाला से आधे घंटे में जारी हुआ यह पासपोर्ट आमतौर पर चंडीगढ़ ऑफिस से ही जारी होता है क्योंकि इसकी प्रिंटिंग, लेमिनेशन सब कुछ यहीं होता है।
PunjabKesari
फिल्म की प्रमोशन के लिए किया था पासपोर्ट जारी
राम रहीम ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए विदेश जाने की दलील देकर कोर्ट से पासपोर्ट जारी करवाने की परमिशन मांगी थी। सीबीआई काेर्ट ने कुछ समय के लिए पासपोर्ट जारी करने के ऑर्डर दिए थे। 

9 की बजाय 8 बजे खुला था पासपोर्ट सर्विस सेंटर 
2015 में राम रहीम को पासपोर्ट जारी करने के लिए विदेश मंत्रालय ने अपने सभी इम्प्लॉइज को अंबाला पासपोर्ट सर्विस सेंटर में सुबह 8 बजे ही बुला लिया था। लाखों समर्थक भी वहां इकट्‌ठा हो गए थे। विदेश मंत्रालय यह भी जांच कर रही है कि पासपोर्ट सर्विस सेंटर खुलने का समय सुबह 9 बजे है। ऐसे में वक्त से पहले एप्लिकेशन मंजूर कैसे की गई?

आधे घंटे में जारी हुआ था पासपोर्ट
चंडीगढ़ पासपोर्ट ऑफिस के अफसरों ने महज आधे घंटे में पासपोर्ट जारी किया था। इसके लिए राम रहीम ने हरियाणा के आईपीएस अधिकारी से एडवांस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट भी जारी करवाया था। इसी आधार पर चंडीगढ़ के तब पासपोर्ट ऑफिसर रहे राकेश अग्रवाल ने पासपोर्ट जारी किया था। विदेश मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी एंड चीफ पासपोर्ट ऑफिसर अरुण कुमार चटर्जी का कहना है कि वह इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकते।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!