Edited By Punjab Kesari, Updated: 15 Dec, 2017 10:54 PM
रिश्तों को शर्मसार करने का ऐसा मामला सामने आया है कि आप आपकी फटी-फटी रह जाने वाली हैं। यमुनानगर में रिश्तों का शर्मसार करने वाला ऐसा घिनौना खेल एक शातिर दिमाग के बाप-बेटी मिलकर खेलते थे। दरअसल, शातिर बाप की शातिर बेटी पहले तो भोली-भाली लड़कियों से...
यमुनानगर(सुमित ओबेरॉय):रिश्तों को शर्मसार करने का एक ऐसा मामला सामने आया है कि आपकी अांखे फटी की फटी रह जाने वाली हैं। यमुनानगर में रिश्तों का शर्मसार करने वाला ऐसा घिनौना खेल एक शातिर दिमाग के बाप-बेटी मिलकर खेलते थे। दरअसल, शातिर बाप की शातिर बेटी पहले तो भोली-भाली लड़कियों से दोस्ती करती थी फिर उन्हें घर बुलाकर नशीली मिठाई खिलाकर बेहोश कर देती। इसके बाद बेहोश लड़की के साथ बाप रेप करता था और बेटी उसका वीडियो बनाती थी। वीडियो बनाकर भोली-भाली लड़कियों को ब्लैकमेल करते था, या तो उन्हें देह व्यापार के मजबूर करते थे। इन्हीं भोली-भाली लड़कियों में दो लड़कियों ने साहस दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने इन शातिर बाप-बेटी को गिरफ्तार कर लिया हैं।
यमुनानगर निवासी सोनिया (काल्पनिक नाम) का कसूर सिर्फ इतना था कि यह रीटा (काल्पनिक नाम) के संपर्क में आ गई, रीटा ने पहले सोनिया से दोस्ती गांठी, फिर उसे अपने घर चाय पर बुलाया। रीटा के घर पहुंचने पर सोनिया को नशीली मिठाई खिला दी गई, जिसके बाद सोनिया बेहोश हो गई। सोनिया ने बताया कि, जब वह होश में आई तो उसके जिस्म पर एक भी कपड़ा नहीं था। लेकिन जब उसने रीटा से इसका कारण पूछा तो, उसे एक ऐसा वीडियों दिखाया गया जिसे देखने के बाद उसके होश उड़ गए। वीडियों में सोनिया के साथ रीटा के पिता अशोक कुकर्म कर रहा था।
सोनिया ने बताया कि, इसके बाद उसे धमकी दी गई कि अगर उसने उनका कहा नहीं माना, तो उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल कर दिया जाएगा। इसके बाद सोनिया के ना चाहते हुए भी बाप-बेटी के इशारों अपना जिस्म बेचना पड़ता। आरोपी बाप बेटी सोनिया को ग्राहकों के साथ हम बिस्तर होने के लिए मजबूर करते थे। ठीक ऐसी कहानी पुलिस के पास मदद की गुहार लगाने पहुंची मोनिका (काल्पनिक नाम) की भी हैं, वह भी सोनिया की तरह रीटा के चाल में फंस गई और उसे भी अपने इज्जत गंवानी पड़ी।
यमुनानगर शहर पुलिस प्रभारी ने बताया कि, आरोपियों के साथ वीडियो को कब्जे में लिया है, जिनके दमपर लड़कियों को ब्लैकमेल किया जाता था। अधिकारियों ने इस शातिर बाप-बेटी द्वारा वारदात को अंजाम देने के पूरे तरीके को विस्तार से बताते हुए कहा, कि उन्हें लगातार इनके द्वारा शिकार हुई कई दूसरी कई लड़कियों की भी शिकायतें मिल रही हैं। और उन्हें उम्मीद है कि बाप-बेटी को रिमांड पर लेने के बाद जो पूछताछ होगी उसमें कई नए खुलासे होने की संभावना है।