7 दिन के पुलिस रिमांड पर दिलावर इंसा, पुलिस पूछेगी हनीप्रीत का पता

Edited By Punjab Kesari, Updated: 15 Sep, 2017 03:20 PM

dilawar insa on 7 days police remand

साध्वियों से रेप केस में 20 साल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम के करीबी दिलावर इंसा को आज पंचकूला की सीजेएम कोर्ट

पंचकूला(उमंग श्योराण): साध्वियों से रेप केस में 20 साल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम के करीबी दिलावर इंसा को आज पंचकूला की सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दिलावर इंसा को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस दिलावर से डेरा मामले में पूछताछ करेगी। रिमांड के दौरान पुलिस दिलावर से हनीप्रीत इंसा और आदित्य इंसा की लोकेशन को लेकर भी पूछताछ करेगी। 

उल्लेखनीय है कि पुलिस की एसआईटी टीम ने दिलावर इंसा को सोनीपत से गिरफ्तार किया था। दिलावर पर देशद्रोह, हिंसा भड़काने तथा राम रहीम को भगाने का षडयंत्र रचने का आरोप है। दिलावर इंसा ने डेरा समर्थकों और शरारती तत्वों को पंचकूला में जमा होने के लिए कॉल किए थे। उसके इशारे पर ही आगे जिला प्रधानों के साथ-साथ ब्लॉक और गांव लेवल पर मैसेज दिया गया था। जिस दिन दिलावर पर एफआईआर हुई थी, उसके बाद वह दो बार सिरसा गया था। उसके बाद वह सोनीपत चला गया था। दिलावर सोनीपत में एक स्कूल का एडमिनिस्ट्रेटर है। यह स्कूल डेरा प्रबंधन की अोर से चलाया जाता है। दिलावर इसी स्कूल में छिपा हुआ था। बताया जा रहा है कि यहीं से वह अन्य लोगों से संपर्क में था। वह जिन दो नंबरों का इस्तेमाल कर रहा था वह किसी अौर के नाम पर लिए गए थे। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!