चंडीगढ़ छेड़खानी मामला: CCTV फुटेज में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

Edited By Punjab Kesari, Updated: 08 Aug, 2017 01:47 PM

चंडीगढ़ छेड़खानी मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस को 5 जगहों से CCTV फुटेज मिली है। CCTV में साफ देखा जा सकता

चंडीगढ़(मनमोहन सिंह): चंडीगढ़ छेड़खानी मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस को 5 जगहों से CCTV फुटेज मिली है। CCTV में साफ देखा जा सकता है कि पीड़ित लड़की वर्णिका अपनी काले रंग की कार से सड़क में तेज गति से आगे बढ़ रही है और हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला का बेटा विकास बराला सफेद रंग की सफारी कार से लड़की का पीछा करता दिखाई दे रहा है। 
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार पुलिस को ये फुटेज आस पास की बिल्डिंग और दुकानों पर लगे CCTV कैमरों से मिली हैं। हालांकि अभी पुलिस ने ये साफ नहीं किया है कि नए सुराग मिलने के बाद वे केस में क्या नई धाराएं जोड़ेगी। इस बीच कांग्रेस और इंडियन नेशनल लोकदल ने चंडीगढ़ छेड़खानी मुद्दे को मंगलवार के दिन लोकसभा में उठाने का फैसला किया है।
PunjabKesari
डीजीपी तेजिंदर सिंह लूथरा ने कहा है कि पुलिस को CCTV फुटेज मिले हैं। जिसमें आरोपी पीड़िता का पीछा करते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा, हमें जो CCTV फुटेज मिला है उसमें आरोपी टाटा सफारी से पीड़िता का पीछा कर रहे हैं। मैं फुटेज के सोर्स का खुलासा नहीं कर सकता। ये या तो पुलिस द्वारा या प्राइवेटली इन्सटॉल किए गए CCTV कैमरा हो सकते हैं।

इससे पहले CCTV को लेकर चंडीगढ़ पुलिस का दावा था कि जिस रास्ते में लड़की की कार का पीछा किया गया, उसके 5 लोकेशन के CCTV फुटेज खराब हैं। रास्ते में कुल 9 CCTV कैमरे थे जिनमें से सिर्फ 4 ही काम करते हुए मिले।
PunjabKesari
उल्लेखनीय है कि विकास बराला और आशीष कुमार ने सीनियर आईएएस की बेटी की कार का पीछा किया था। उन्होंने लड़की के कार का दरवाज़ा भी खोलने की कोशिश की।लड़की के कई बार फोन करने पर पुलिस वहां पहुंची और दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के अगले ही दिन आशीष बराला को जमानत मिल गई। जांच में पाया गया कि आशीष बराला ने शराब पी रखी थी। पीड़ित ने इस पूरे वाकय को फेसबुक पर बयां किया था। हालांकि कांग्रेस समेत विपक्ष का आरोप है कि आरोपियों को पुलिस पर दबाव डालकर बचाया गया। विकास बराला बीजेपी हरियाणा के अध्यक्ष और विधायक सुभाष बराला का बेटा है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!