Edited By Punjab Kesari, Updated: 11 Nov, 2017 05:36 PM
प्रद्युमन मर्डर केस में सीबीआई द्वारा की गई जांच में आरोपी कंडक्टर को अशोक को क्लीनचिट मिल गई है। जिसके कारण कंडक्टर अशोक की मां ने प्रद्युमन के पिता का आभार जताया है। उनका कहना है कि, प्रद्युमन के पिता ने अपना बच्चा खो दिया लेकिन मेरे बच्चे को को...
गुरूग्राम(ब्यूरो): प्रद्युमन मर्डर केस में सीबीआई द्वारा की गई जांच में आरोपी कंडक्टर को अशोक को क्लीनचिट मिल गई है। जिसके कारण कंडक्टर अशोक की मां ने प्रद्युमन के पिता का आभार जताया है। उनका कहना है कि, प्रद्युमन के पिता ने अपना बच्चा खो दिया लेकिन मेरे बच्चे को को बचाया है। बता दें कि गुरुग्राम पुलिस ने बस कंडक्टर अशोक को प्रद्युमन को हत्यारोपी साबित किया था।
अशोक मी मां कलां देवी ने कहा, प्रद्युमन के पिता (वरूण ठाकुर) की लड़ाई के कारण वह अपने बेटे अशोक को जेल से बाहर आता देख पाई हैं। उन्होंने कहा कि वरुण ठाकुर ने अपना बेटा प्रद्युम्न खोया लेकिन मेरे बेटे को बचा लिया। मैं उनके परिवार के प्रति हमेशा आभारी रहूंगी।
(प्रद्युमन हत्याकांड: आरोपी कंडक्टर अशोक को सीबीआई की क्लीन चिट)
कला देवी बताती हैं कि, उनके बेटे ने परिवार का ख्याल रखने और भरण-पोषण करने के लिए पूरे जीवन संघर्ष किया है। एक छोटा घर बनाना और बच्चों को अच्छी शिक्षा देना ही उसका सपना था।
बता दें कि, अशोक के अपने खुद के भी दो बेटे हैं जिनकी उम्र 8 साल और 5 साल है। छोटे बेटे ने बताया कि मेरे पापा हर रोज 5 बजे घर वापस आ जाते थे और मुझे गोद में उठाकर टॉफी की दुकान ले जाते थे।
वहीं बड़े बेटे ने बताया कि, मेरे पिता हमारा बहुत ख्याल रखते हैं। उन्होनें कभी भी हमको एक थप्पड़ तक नहीं मारा। अशोक की पत्नी का कहना है कि जेल में अशोक रो-रोकर सिर्फ अपनी बेगुनाही की बातें करता था। अशोक की गिरफ्तारी के बाद परिवार को खाने के लाले पड़े हुए हैं।