हरियाणा आने वालों के लिए खट्टर सरकार का बड़ा ऐलान, नहीं मानी बात तो होगा 50 हजार जुर्माना

Edited By Updated: 09 Apr, 2017 12:57 PM

a big announcement of khattar government for those going to haryana

अगर आप हरियाणा का सफर करने वाले हैं तो ये आपके लिए एक जरूरी खबर है।

चंडीगढ़:अगर आप हरियाणा का सफर करने वाले हैं तो ये आपके लिए एक जरूरी खबर है। वो ये है कि दूसरे प्रदेशों से हरियाणा में एंट्री करने वाले वाहनों से अब आर.टी.ए. ही टैक्स वसूलेगा। यदि आप बिना टैक्स चुकाए वाहन लो जाते हैं तो 50 हजार का जुर्माना लगना तय है।  

ऑनलाइन भरे जाएंगे टैक्स 
दूसरे प्रदेशों से आने वाले वाहनों को हरियाणा की सीमा में घुसने पर ऑनलाइन टैक्स चुकाना होगा। हिसार में बालसमंद की ओर से राजस्थान से भारी वाहन प्रवेश करते हैं।
वहीं, दूसरा ओर रोड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की ओर से बालसमंद बॉर्डर पर क्लेक्शन सेंटर बनाया गया है, यहां कंप्यूटर लगाकर वाहनों का टैक्स ऑनलाइन जमा करना शुरू कर दिया गया है। आर.टी.ए सुमित कुमार ने बताया कि ये प्रदेश सरकार के निर्देश के अनुसार ही एेलान किया गया है। इसके साथ ही जल्द चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा। नए नियमों के अनुसार यहां टैक्स वसूलने का काम शुरू हो गया है। पहले सेल टैक्स और आरटीए अलग अलग टैक्स लेते थे। अब यह पूरा टैक्स आरटीए ही लेगा। पूरा टैक्स ऑनलाइन जमा किया जाएगा। अगर वाहन चालक चाहें तो डेली का टैक्स भी चुका सकेंगे।

जानकारी के लिए तैयार करवाए गए पंपलेट 
वाहन चालकों को इस बारे में जानकारी नहीं होने के कारण दिक्कत आ रही हैं। ऐसे में विभाग ने लोगों को जानकारी देने के लिए पंपलेट भी तैयार कराए गए हैं। इन पंपलेट को वाहन चालकों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें नए नियम की जानकारी दी गई है। विभाग ने टैक्स चोरी करने वाले वाहनों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया है। यह टीम औचक निरीक्षण कर ऐसे वाहनों की जांच करेगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!