Edited By Punjab Kesari, Updated: 02 Jan, 2018 04:36 PM
प्रदेश में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इन अपराधों को कम करने के लिए सरकार की तरफ से किए जा रहे सभी कानून बेअसर साबित हो रहे हैं। ताजा मामला फतेहाबाद के स्वामी नगर से सामने आया है। जहां पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से...
फतेहाबाद (ब्यूरो): प्रदेश में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इन अपराधों को कम करने के लिए सरकार की तरफ से किए जा रहे सभी कानून बेअसर साबित हो रहे हैं। ताजा मामला फतेहाबाद के स्वामी नगर से सामने आया है। जहां पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से इस लिए वार कर दिया क्योंकि उसने संबंध बनाने से इंकार कर दिया। घटना के बाद घायल महिला को उपचार के बाद नागरिक अस्पताल अग्रोहा रैफर कर दिया गया है। वहीं, पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति गाड़ी चलाने का कार्य करता है।
बीती रात वह देर से घर आया और उसे जबरन शरीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा। गहरी नींद में सो रही पत्नी ने संबंध नहीं बनाए तो गुस्साए पति ने कुल्हाड़ी से वार करने शुरू कर दिए। बहरहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी पति ने बताया कि उसकी पत्नी के दूसरे लोगों के साथ संबंध है। रात को उसकी पत्नी ने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। इससे उसे नींद आने लगी। देर रात उसने दूसरे कमरे में जाकर देखा तो पत्नी किसी और के साथ संबंध बना रही थी। यह देखकर उसे गुस्सा आ गया और उसने पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार करने शुरू कर दिए। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।