ट्रेजरी रूम में 2 पुलिसकर्मियों में झगड़ा, एक ने दूसरे को मारी गोली

Edited By Punjab Kesari, Updated: 28 Nov, 2017 10:58 AM

two fighters in treasury room fight  one shot another

महेंद्रगढ़ न्यायालय परिसर के ट्रेजरी रूम में बीती रात एक पुलिसकर्मी ने दूसरे पुलिसकर्मी को गोली मार दी। घायल कर्मचारी को सामान्य अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित को हायर सैंटर रैफर कर दिया। रविवार 10:30 बजे 2...

महेंद्रगढ़(मोहन/ परमजीत):महेंद्रगढ़ न्यायालय परिसर के ट्रेजरी रूम में बीती रात एक पुलिसकर्मी ने दूसरे पुलिसकर्मी को गोली मार दी। घायल कर्मचारी को सामान्य अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित को हायर सैंटर रैफर कर दिया। रविवार 10:30 बजे 2 पुलिसकर्मियों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि एच.सी. अजीत कुमार ने एच.सी. राजेश को गोली मार दी। डी.एस.पी. ने घायल राजेश का हालचाल पूछा। चिकित्सकों का कहना है कि घायल के मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। डी.एस.पी. ने कहा कि गोली चलने के मामले को लेकर जांच की जाएगी। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!