सुसाइड नोट की मदद कर्मवीर आत्महत्या की गुत्थी सुलझी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 28 Dec, 2017 03:03 PM

suicide notes help solve karmaveer suicide case

गांव बुखारपुर निवासी कर्मवीर के आत्महत्या की गुत्थी को पुलिस ने उसके पास से मिले सुसाइड नोट की मदद से सुलझा लिया है। मृतक का कुछ लोगों से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी मृतक से ली गई नकदी और जेवरात लौटाने में आनाकानी कर रहे थे। इसके अलावा...

फरीदाबाद(ब्यूरो):गांव बुखारपुर निवासी कर्मवीर के आत्महत्या की गुत्थी को पुलिस ने उसके पास से मिले सुसाइड नोट की मदद से सुलझा लिया है। मृतक का कुछ लोगों से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी मृतक से ली गई नकदी और जेवरात लौटाने में आनाकानी कर रहे थे। इसके अलावा आरोपियों द्वारा उसे धमकी भी दी जा रही थी। जिसके कारण ही उसने आत्महत्या करने का फैसला लिया था। 

थाना सदर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गांव लक्कड़पुर निवासी किशन लाल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि वह यहां अपने परिवार के साथ रहता है। बुखारपुर में रहने वाले उसके 42 वर्षीय भाई कर्मवीर ने आईएमटी से सौतई गांव की जाने वाले रास्ते में एक पेड़ से फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली थी। पोस्टमॉर्टम के दौरान डॉक्टर ने मृतक द्वारा पहनी जुराब से एक सुसाइड नोट बरामद किया। 

जिसमें उसने अपनी मौत के लिए मुंदरा, सूरज, मनोज, प्रमोद व उसकी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक ने नोट में लिखा है। मुंदरा ने उससे तीन लाख 80 हजार रुपए दो तोले सोना और डेढ़ किलो चांदी ली थी। जिसके अलावा अन्य आरोपियों ने प्लॉट बेचने के नाम पर उससे डेढ़ लाख रुपए लिए थे। इसके बाद यह आरोपी उसे न तो जमीन दे रहे थे और न ही रुपए लौटा रहे थे। रुपए मांगने पर यह लोग जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इन लोगों से परेशान होकर ही उसने आत्महत्या करने जैसा कदम उठाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!