Edited By Punjab Kesari, Updated: 13 Dec, 2017 06:00 PM
पंजाब के चर्चित नाभा जेल ब्रेक कांड में हरियाणा पुलिस व पंजाब पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कांड के मुख्य आरोपी पंजाब के गैंगस्टर विकी गौंडर के तीन साथियों को पुलिस ने संयुक्त ऑपेरेशन में काबू कर लिया है। इन अपराधियों के पास से विकी गौंडर द्वारा...
यमुनानगर(सुमित ओबेरॉय): पंजाब के चर्चित नाभा जेल ब्रेक कांड में हरियाणा पुलिस व पंजाब पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कांड के मुख्य आरोपी पंजाब के गैंगस्टर विकी गौंडर के तीन साथियों को पुलिस ने संयुक्त ऑपेरेशन में काबू कर लिया है। इन अपराधियों के पास से विकी गौंडर द्वारा लूटी गई कार व हथियार भी बरामद किए गए हैं। यह जानकारी एसपी राजेश कालिया ने एक प्रेस कांन्फ्रेंस के दौरान दी।
एसपी राजेश कालिया ने बताया कि, नाभा जेल ब्रेक कांड के मुख्य आरोपी विकी गौंडर के छछरौली जंगल में छुपे होने का शक था, जिसके आधार पर हरियाणा व पंजाब पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। उन्होंने बताया कि, इस ऑपरेशन में गैंगस्टर विकी गौंडर के तीन साथियों को काबू कर लिया गया है। इन अपराधियों के पास से विकी गौंडर द्वारा लूटी गई एक फॉच्र्यूनर कार व कार में हथियार बरामद किए गए हैं।
एसपी ने बताया कि, पुलिस ने यमुनानगर से सटे सभी बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। पुलिस द्वारा पूरे एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाकर अन्य अपराधियों को काबू किया जाएगा।