मॉर्निग वॉक करने पार्क पहुंचे थे नागरिक, सी.एम. को पाकर हुए हैरान

Edited By Punjab Kesari, Updated: 10 Dec, 2017 12:26 PM

mornings walked to the park  cm  surprised to find

पपीहा पार्क तथा चिल्ली झील परिसर में स्थित स्वर्ण जयंती हैरिटेज पार्क में सुबह की सैर करने पहुंचे फतेहाबादवासी मुख्यमंत्री को अचानक अपने सामने पाकर अचंभित रह गए और कहा कि यह क्षण उनके लिए बेहद यादगार है। पार्क में बनी हट के नीचे बैठे पुरुषों और...

फतेहाबाद(ब्यूरो):पपीहा पार्क तथा चिल्ली झील परिसर में स्थित स्वर्ण जयंती हैरिटेज पार्क में सुबह की सैर करने पहुंचे फतेहाबादवासी मुख्यमंत्री को अचानक अपने सामने पाकर अचंभित रह गए और कहा कि यह क्षण उनके लिए बेहद यादगार है। पार्क में बनी हट के नीचे बैठे पुरुषों और महिलाओं से उन्होंने संवाद किया और कई मुद्दों पर उनके साथ चर्चा की। तहसील चौक निवासी आर्यन, राधेश्याम तथा संजय, मुख्यमंत्री से बात करके खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सादे व्यक्तित्व के बारे में उन्होंने सुना तो बहुत था, लेकिन पहली बार अपनी आंखों से देख भी लिया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला व जिलाध्यक्ष वेद फुलां से चिल्ली झील परिसर में चल रहे कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, भाजपा जिला प्रभारी मुकेश गौड, मंजीत शर्मा, कंवल चौधरी, अभिषेक, जतिन आदि गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

डोरबैल बजने पर दरवाजा खोला तो सामने थे मुख्यमंत्री
पूर्व विधायक बलबीर सिंह और उनके परिवार के लिए 9 दिसम्बर की सुबह एक यादगार सुबह बन गई, जब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अचानक से उनके घर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सुबह साढ़े 6 बजे पूर्व विधायक बलबीर सिंह के घर जाकर उनके दरवाजे की घंटी बजाई, तो दरवाजा खोलने आए उनके पुत्र रणबीर चौधरी मुख्यमंत्री को अपने द्वार पर पाकर हैरान रह गए। दरअसल पूर्व विधायक एवं हिंदी आंदोलन के सत्याग्रही बलबीर सिंह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं, यह बात मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पता चली तो वे पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को लेकर सुबह उनका कुशलक्षेम जानने उनके घर पहुंच गए। लगभग आधे घंटे तक उन्होंने पूर्व विधायक बलबीर सिंह के साथ बातचीत की और परमात्मा से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!