टेल तक पानी पहुंचाने के लिए सरकार कृतसंकल्प : बराला

Edited By Punjab Kesari, Updated: 24 Dec, 2017 12:01 PM

government resolves to provide water to tale  barla

केंद्र व प्रदेश सरकार के अथक प्रयासों से ही टेल तक पानी पहुंचा, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो रहा है। किसान खुशहाल होगा, तो देश खुशहाल होगा। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए भाजपा सरकार ने किसान हित के लिए अनेक...

फतेहाबाद(ब्यूरो):केंद्र व प्रदेश सरकार के अथक प्रयासों से ही टेल तक पानी पहुंचा, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो रहा है। किसान खुशहाल होगा, तो देश खुशहाल होगा। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए भाजपा सरकार ने किसान हित के लिए अनेक योजनाओं को क्रियांवित किया है, जिनका उन्हें लाभ मिल रहा है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के विधायक सुभाष बराला ने शनिवार को धांगड़ माइनर के नवीनीकरण के कार्य का शिलान्यास करने उपरान्त विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस माइनर के नवीनीकरण के कार्य पर लगभग 1 करोड़ 7 लाख रुपए की धन राशि खर्च की जाएगी।

इस माईनर के नवीनीकरण से धांगड़, बड़ोपल, बीघड़, मताना, बस्ती भीमा आदि क्षेत्र के हजारों किसान लाभान्वित होंगे। यह किसानों की बहुत पुरानी मांग थी, जिसे सरकार ने स्वीकार करते हुए इसके नवीनीकरण का फैसला लिया। इस नहर के घाटों और मोगों का भी नवीनीकरण पुन: निर्माण के साथ किया जाएगा। नहर के पुन: निर्माण से गांव बड़ोपल, धांगड़, बीघड़, मताना व बस्ती भीमा सहित अन्य क्षेत्रों की 3499 एकड़ भूमि को नहरी पानी का फायदा होगा और टेल पर पूरा पानी पहुंचेगा। कांग्रेस पार्टी द्वारा रथ व साइकिल यात्रा बारे बराला नेे कहा कि नेता का फर्ज बनता है कि वे जनता की दुख दर्द को समझकर उनको दूर करे और जनता के बीच में रहे, परन्तु कांग्रेस पहले अपने घर की कलह एवं लड़ाई को तो समाप्त कर ले। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर और किरण चौधरी विधायक दल की बैठक बुलाने की भी हिम्मत नहीं रखते

कार्यक्रम उपरान्त बराला ने गांव काजलहेड़ी का भी दौरा किया। गांव में बने कछुआ तालाब का अवलोकन एवं निरीक्षण किया। कछुआ तालाब के संरक्षण तथा इस क्षेत्र को पर्यटन स्थल में विकसित करने बारे उन्होंने ग्रामीणों से सुझाव भी मांगे। इस बारे उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों व केंद्रीय मंत्रियों से फोन के माध्यम से बातचीत की। इस मौके पर श्री बराला ने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनकी जायज मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता ओ.पी. बिश्रोई, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुलशन हंस, मंडल अध्यक्ष प्रीतम शर्मा ने प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया तथा सरकार द्वारा जनहित में चलाई गई योजनाओं की जानकारी दी

कार्यक्रम में डी.एस.पी. जगदीश काजला, एस.डी.ओ. पी.पी. चोपड़ा, डॉ. विरेन्द्र सिवाच, अधिवक्ता प्रवीण जोड़ा, जोनी खट्टर, भीम लांबा, मंडल महामंत्री लख्मी शर्मा, प्रमोद बैनीवाल, परमजीत बैनीवाल, अनिल सिहाग, कंवल चौधरी, चेयरमैन दर्शन नागपाल, राजेन्द्र भाटिया, वेद कुलडिय़ा, विनोद गढ़वाल, लायक राम, सुरेश शर्मा, सुमित गोदारा, राकेश कायत, कृष्ण सोतरिया, रामेश्वर गोदारा, अभय शर्मा, बनवारी गहलोत, हंसराज सचदेवा, राजेन्द्र प्रजापत, बलवंत सोनी, रमेश भादू, राजपाल बैनीवाल, ईश्वर सिंह, पवन वर्मा, एम.एस. सोनी, बहादुर सिंह, हरभजन कंबोज, रविंद्र कुमार प्रजापत सहित विभिन्न गांवों के पंच-सरपंच व क्षेत्र के गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!