आज चुनाव हुए तो 7 सीटें भी नहीं जीत पाएगी भाजपा, करनाल से खट्टर का भी हारना तय: चौटाला

Edited By Punjab Kesari, Updated: 02 Jan, 2018 02:18 PM

bjp will not win even 7 seats  if elections are held today  chautala

हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने भविष्यवाणी की है कि 47 सीटें जीतकर सरकार बनाने वाली भाजपा को प्रदेश के 2019 विधानसभा चुनावों में सात सीटें भी नहीं मिलेंगी। पंजाब केसरी से खास बातचीत करते हुए अभय चौटाला ने दावा किया कि करनाल विधानसभा...

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी):हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने भविष्यवाणी की है कि 47 सीटें जीतकर सरकार बनाने वाली भाजपा को प्रदेश के 2019 विधानसभा चुनावों में सात सीटें भी नहीं मिलेंगी। पंजाब केसरी से खास बातचीत करते हुए अभय चौटाला ने दावा किया कि करनाल विधानसभा सीट से जीत कर मुख्यमंत्री बने मनोहर लाल खट्टर का आगामी विधानसभा चुनाव में यहां से हारना भी तय है और इसीलिए खट्टर अपने लिए किसी अन्य सीट की तलाश में जुटे हैं। हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग खट्टर सरकार की जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुका है और आने वाले समय में उन्हें सत्ता की कुर्सी से उखाड़ कर फैंक दिया जाएगा।

प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए चौटाला ने कहा कि पिछले तीन साल में हरियाणा में क्राइम का ग्राफ बढ़ा है। हर रोज बलात्कार के चार मामले थानों में दर्ज हो रहे हैं। सरकार की नाकामी के कारण तीन साल में तीन बार हरियाणा जलाया गया है।  प्रदेश में बार-बार सेना और पैरामिलिट्री बुलाए जाने से साफ जाहिर होता है कि खट्टर सरकार हरियाणा को चला पाने में नाकाम साबित हो रही है। आज प्रदेश में लाखों युवा बेरोजगार हैं। आऊटसोर्सिंग के नाम पर ठेकेदार प्रति बेरोजगार 3500 रुपए फार्म भरने के नाम पर वसूल कर भ्रष्टाचार फैला रहे हैं और सरकार तमाशा देख रही है। 

गर्ग को फायदा पहुंचाने के लिए था चिंतन शिविर
अभय चौटाला ने हिमाचल के टिंबर ट्रेल में हुए हरियाणा सरकार के तीन दिवसीय चिंतन शिविर को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। चौटाला ने कहा कि टिंबर ट्रेल में किया गया चिंतन हरियाणा की जनता के लिए नहीं था बल्कि आर.एस.एस. के कार्यकर्ता रमेश गर्ग के उस होटल को फायदा पहुंचाने के लिए था जो पिछले काफी समय से घाटे में चल रहा था। चौटाला ने कहा कि अगर सरकार को चिंतन करना ही था तो सी.एम. आवास, मोरनी या सूरजकुंड जैसी किसी भी जगह पर किया जा सकता था उसके लिए टिंबर ट्रेल को ही क्यों चुना गया।

एस.वाई.एल. खैरात नहीं, हरियाणा का हक  
इनैलो नेता अभय चौटाला ने पंजाब और हरियाणा के बीच विवाद का कारण रही सतलुज यमुना लिंक नहर को हरियाणा का हक बताया है। सरकार से प्रदेश की जनता एस.वाई.एल. के रूप में अपना हक मांग रही है कोई खैरात नहीं मांगी जा रही है। चौटाला ने कहा कि एस.वाई.एल. पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला हरियाणा के हक में आने के एक साल बाद भी केंद्र और प्रदेश सरकार पानी नहीं दिलवा पाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की 60 प्रतिशत कृषि भूमि डार्क जोन घोषित हो चुकी है, एस.वाई.एल. के पानी पर पंजाब द्वारा डाका डाला जा रहा है और भाजपा के मंत्री व मुख्यमंत्री तमाशबीन बने हुए हैं। 

अपराधियों को सरकार का संरक्षण
प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराध के ग्राफ के लिए चौटाला ने भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। चौटाला ने आरोप लगाते हुए कहा कि अपराधियों को भाजपा सरकार का संरक्षण प्राप्त है। सरकार के मंत्रियों की शय पर ही अपराधी फल-फूल रहे हैं। चौटाला ने कहा कि उनके विधानसभा हलके में भी बीते दिनों एक व्यक्ति के हत्यारों को बचाने के लिए सरकार के इशारे पर एफ.आई.आर. से अपराधी का नाम काटा गया। खुद उनके हस्तक्षेप के बाद सी.एम. ने आला अधिकारियों को दोबारा जांच करने का आदेश दिया है

जाटों के साथ सरकार ने किया धोखा 
खास बातचीत में नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरक्षण को लेकर जाटों के साथ धोखा करने का आरोप भी लगाया। चौटाला ने कहा कि आरक्षण आंदोलन खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री ने जाट नेता यशपाल मलिक के साथ दिल्ली में एक बैठक की और उनकी सभी मांगों को मानने का ऐलान किया। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और पीपी चौधरी भी मौजूद रहे लेकिन आज तक सरकार ने वे वादे पूरे नहीं किए। अभय ने कहा कि सरकार अपने वादे पूरे न करके जाटों के साथ धोखा कर रही है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!