भाजपा नेता पर चलाई गोली, 2 युवकों पर केस दर्ज

Edited By Punjab Kesari, Updated: 16 Jan, 2018 11:10 AM

bjp leader shot dead  2 youths register case

भाजपा नेता रोहताश जांगड़ा पर 2 लोगों ने गोली चला दी। पुलिस ने जांगड़ा की शिकायत पर दड़बा कलां निवासी पवन कुमार सुथार व उसके साले तरावड़ी निवासी मनजीत जांगड़ा के खिलाफ केस दर्ज किया है। भाजपा नेता रोहताश जांगड़ा ने बताया कि सोमवार सुबह करीब पौने 10...

सिरसा(ब्यूरो):भाजपा नेता रोहताश जांगड़ा पर 2 लोगों ने गोली चला दी। पुलिस ने जांगड़ा की शिकायत पर दड़बा कलां निवासी पवन कुमार सुथार व उसके साले तरावड़ी निवासी मनजीत जांगड़ा के खिलाफ केस दर्ज किया है। भाजपा नेता रोहताश जांगड़ा ने बताया कि सोमवार सुबह करीब पौने 10 बजे वह सर्कुलर रोड स्थित दुकान विनायक पशु आहार के बाहर बैठा था।

उसी समय 315 बोर की गोली का छर्रा उनके पास आकर गिरा। जांगड़ा ने कहा कि यह गोली उन पर निशाना लगाकर दागी गई थी लेकिन सौभाग्य से वह बच गए। जांगड़ा ने शिकायत में पवन सुथार व मनजीत पर गोली चलाने का आरोप लगाया। जांगड़ा ने बताया कि मनजीत से उनकी लड़की की शादी हुई थी। मनजीत ने उनकी लड़की को छोड़ रखा है। इसे लेकर कोर्ट में मुकद्दमा चल रहा है। पवन व मनजीत केस वापस लेने का दबाव बनाए हुए थे। इसी बात को लेकर दोनों ने गोली चलाई है। रोहताश ने शहर थाना प्रभारी पर ढुलमुल रवैया अपनाने के आरोप जड़े। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनकी फरियाद सुनने के बजाय आरोपियों की तरफदारी की। शहर थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि शिकायत पर पवन व मनजीत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!