भाजपा शासन में हो रही किसानों की अार्थिक पिटाई : सुर्जेवाला

Edited By Punjab Kesari, Updated: 26 Nov, 2017 04:13 PM

bjp  s economic thrashing of farmers  surjevala

कांग्रेस मीडिया सैल के राष्ट्रीय चेयरमैन रणदीप सुर्जेवाला ने केंद्र व प्रदेश सरकार को किसानों की दुश्मन करार देते हुए कहा कि भाजपा शासन में किसानों की सबसे ज्यादा अार्थिक पिटाई हो रही है। इसके खिलाफ अब बड़े संघर्ष का शंखनाद कांग्रेस पार्टी राहुल...

जींद(मलिक):कांग्रेस मीडिया सैल के राष्ट्रीय चेयरमैन रणदीप सुर्जेवाला ने केंद्र व प्रदेश सरकार को किसानों की दुश्मन करार देते हुए कहा कि भाजपा शासन में किसानों की सबसे ज्यादा अार्थिक पिटाई हो रही है। इसके खिलाफ अब बड़े संघर्ष का शंखनाद कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में करने जा रही है। गुजरात में भाजपा के धन, बल और बाहुबल की हार होगी। अहिरका गांव में वजीर ढांडा द्वारा आयोजित जनसभा के मंच से और बाद में मीडिया से बात करते हुए सुर्जेवाला ने कहा कि साल 2014 में हर साल 15 हजार किसान आत्महत्या कर रहे थे। अब यह संख्या हर साल 30 हजार हो गई है। कारण है कि किसान को उसकी फसल का लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा। गेहूं पर मोदी सरकार ने आयात शुल्क 40 से घटाकर पहले 25 प्रतिशत किया। फिर इसे 10 प्रतिशत किया और अब शून्य पर ला दिया है। 

सुर्जेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बड़ा घोटाला है।  केवल 12 कम्पनियों को मुनाफा पहुंचाने के लिए किसानों को लुटवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास किसान का कर्ज माफ करने के लिए पैसा नहीं लेकिन चंद औद्योगिक घरानों के कर्ज माफ किए जा रहे हैं। सुर्जेवाला ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों पर अत्याचार करते हुए ट्रैक्टर-ट्राली पर टोल टैक्स लगाने का क्रूर फैसला लिया है।  इस मुद्दे और किसान पर जी.एस.टी. लगाने को लोकसभा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उठाने का काम करेंगे। राई के कांग्रेस विधायक जयतीर्थ दहिया ने पूर्व सी.एम. भूपेंद्र हुड्डा को हरियाणा का कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनाने पर कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे देने की बात कही थी, के जवाब में सुर्जेवाला ने कहा कि वह औपचारिक रूप से यह कह सकते हैं कि हुड्डा कांग्रेस में हैं और कांग्रेस में ही रहेंगे। दहिया का बयान  निंदनीय है।

मनोहर सरकार पर जड़ा प्रदेश को हर साल जलवाने का आरोप
सुर्जेवाला ने मनोहर सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए कहा कि यह सरकार अपने निजी राजनीतिक स्वार्थों के लिए हर साल प्रदेश को जलवा रही है। इस सरकार ने 3 साल में गन्ने का समर्थन मूल्य केवल 10 रुपए प्रति किंव्टल बढ़ाने का काम किया, जबकि इस दौरान चीनी के दाम कई गुणा बढ़ गए हैं। सुर्जेवाला ने मुख्यमंत्री को अहंकारी बादशाह और पी.एम. मोदी को अहंकारी सल्तनत चलाने वाला बताया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!