ATM को चोरी कर निकाली 26,000 की राशी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 26 Dec, 2017 11:25 AM

atm steals by 26 000 money removed

पंजाब से दिल्ली जा रही पठानकोट एक्सप्रैस ट्रेन में फरीदपुर निवासी भक्त सिंह का अज्ञात व्यक्ति बैग चोरी करके ले गया। बैग में जरूरी कागजात, ए.टी.एम. व 4000 रुपए थे। मामले की सूचना जी.आर.पी. को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। भक्त...

करनाल(ब्यूरो):पंजाब से दिल्ली जा रही पठानकोट एक्सप्रैस ट्रेन में फरीदपुर निवासी भक्त सिंह का अज्ञात व्यक्ति बैग चोरी करके ले गया। बैग में जरूरी कागजात, ए.टी.एम. व 4000 रुपए थे। मामले की सूचना जी.आर.पी. को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। भक्त सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि पठानकोट एक्सप्रैस से दिल्ली जा रहा था। जब ट्रेन करनाल स्टेशन के आसपास पहुंची तो वह शौचालय में चला गया, वापस आया तो बैग गायब था। बैग में 4 हजार रुपए, जरूरी कागजात व ए.टी.एम. था। 

मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। लेकिन कुछ ही देर में बैग चोरी करने वाले व्यक्ति ने एक ए.टी.एम. से पैसे निकाल लिए, कुछ घंटों बाद फिर उसके फोन पर मैसेज आया, मैसेज हजारों रुपए निकलने का था। शिकायत में बताया गया है कि करनाल, यमुनानगर के ए.टी.एम. से करीब 26 हजार रुपए निकाले गए। शिकायतकर्ता ने करनाल ए.टी.एम. का फुटेज पुलिस को दे दी है, जबकि जी.आर.पी. ने यमुनानगर संबंधित बैंक से फुटेज मांगे है। मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. दरिया सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बैंकों से फुटेज मांगे गए है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!