सिलैंडर से लगी घर में आग, दम्पति सहित घर के 5 सदस्य झुलसे

Edited By Punjab Kesari, Updated: 03 Dec, 2017 12:45 PM

5 family members scorched with fire  couple in house with cylinder

विशाल नगर की गली नम्बर-6 स्थित एक कमरे में सिलैंडर पर खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। आग से कमरे का सामान जल गया और दम्पति सहित परिवार के 5 सदस्य झुलस गए। दूसरे कमरे में पढ़ाई कर रही परिवार की बेटी ने आग लगी देख शोर मचाया। जिस पर आसपास के लोगों ने...

सोनीपत (का.प्र.):विशाल नगर की गली नम्बर-6 स्थित एक कमरे में सिलैंडर पर खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। आग से कमरे का सामान जल गया और दम्पति सहित परिवार के 5 सदस्य झुलस गए। दूसरे कमरे में पढ़ाई कर रही परिवार की बेटी ने आग लगी देख शोर मचाया। जिस पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। संजय महतो अपने परिवार के साथ विशाल नगर में रहता है। उनके साथ मां भरती देवी, पत्नी राजकुमारी, बेटा रामरत्न, बहन बबीता व बेटी प्रीति रहते हैं। बीति रात को संजय की साली का लड़का सुनील भी उनके घर आया था। रात को बबीता व प्रीति दूसरे कमरे में पढ़ाई करने चली गई। 

वहीं, राजकुमारी दूसरे कमरे में खाना बनाने लगी। कमरे में उसके साथ सास, पति, बेटा व भांजा भी था। इसी दौरान अचानक सिलैंडर में आग लग गई। जिस पर कमरे में सामान जल गया। परिजनों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया तो वह भी झुलस गए। उनकी चीख सुनकर बबीता दूसरे कमरे से बाहर आई और उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को एकत्रित कर लिया। जिनकी मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक घर का सामान जलने के साथ ही पांचों सदस्य झुलस गए थे। उन्हें निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर महिला मैडीकल कालेज अस्पताल, खानपुर रैफर कर दिया गया। खानपुर में भी उनकी गंभीर हालत के चलते उन्हें पी.जी.आई., रोहतक रैफर कर दिया गया। आसपास के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद करने की गुहार लगाई है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!