घर में घुस कर 2 बच्चों की मां के साथ किया बलात्कार, मामला दर्ज

Edited By Punjab Kesari, Updated: 20 Jan, 2018 07:11 PM

15th rape case in haryana

प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब यहां उपमंडल के गांव मोहिला में 2 बच्चों की मां के साथ घर में घुस कर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। घटना गुरूवार देर रात की है और आरोपी युवक पीड़ित महिला का परिवार में जेठ...

सिवानी मंडी(गुलशन): प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब यहां उपमंडल के गांव मोहिला में घर में घुस कर 2 बच्चों की मां के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। घटना गुरूवार देर रात की है और आरोपी युवक पीड़ित महिला का परिवार में जेठ लगता है। पुलिस ने इस मामले में महिला की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

पीड़ित महिला ने बताया कि उसका विवाह 5 वर्ष पूर्व मोहिला में हुआ था और उसके 2 बच्चे हैं। गुरूवार की रात को उसका पति किकराल में मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान उसी के गांव का विनोद पुत्र अमर सिंह उसके घर में घुस आया और उसके साथ बलात्कार किया।

पीड़ित महिला ने पूरी घटना बारे अपने देवर को सुबह बताया और उसके पति को इस बारे में बताया गया। जिसके बाद यह मामला सिवानी थाने पहुंचा। पुलिस ने महिला के बयान पर तुरंत प्रभाव से मामला दर्ज कर लिया है। जबकि पीड़ित महिला की मेडिकल जांच के लिए भिवानी भेज दिया।

थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला के बयानों पर पुलिस ने तुरंत प्रभाव से मामला दर्ज किया और महिला की मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस ने मामले के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!