वर्ष 2018 में 2 लाख नवयुवकों को देंगे नौकरियां : बेदी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 27 Dec, 2017 02:23 PM

will give 2 lakh young people jobs in 2018  bedi

सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने आज घोषणा की कि वर्ष 2018 में प्रदेश के 2 लाख बेरोजगार नवयुवकों को पारदर्शिता के आधार पर नौकरियां देने के लिए सरकार ने योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि सुशासन, भ्रष्टाचारमुक्त शासन व जनता का विश्वास...

शाहाबाद मारकंडा(ब्यूरो):सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने आज घोषणा की कि वर्ष 2018 में प्रदेश के 2 लाख बेरोजगार नवयुवकों को पारदर्शिता के आधार पर नौकरियां देने के लिए सरकार ने योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि सुशासन, भ्रष्टाचारमुक्त शासन व जनता का विश्वास जीतना मौजूदा सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धियां हैं। उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति आय में हरियाणा आज देश का नम्बर-1 राज्य है। अब सरकार का निर्णय है कि 10,000 जनसंख्या वाले गांवों का शहरों की तर्ज पर विकास होगा। सुशासन दिवस पर बेदी ने अपने हुडा स्थित आवास पर पत्रकारवार्ता में कार्यकर्ताओं को संगठित, एकजुट रहने व विपक्षी दलों के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देने व पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्ववान किया। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में भ्रष्टाचारमुक्त व विकासोन्मुखी शासन दिया है। समाज के हर वर्ग के लिए ऐसी लाभकारी योजनाएं लागू की हैं जिनके चलते जनता समृद्ध हो रही है। ग्रामीण विकास वर्तमान सरकार की नीतियों तथा कार्यक्रमों का केंद्र बिंदु है। उन्होंने किसानों का आह्ववान किया कि अगर वह अपने आपको विकसित देशों के बराबर लाना चाहता है तो उसे फसलचक्र को बदलना होगा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा के कार्यों पर हुड्डा से किसी सर्टीफिकेट की जरूरत नहीं है। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा क्षेत्रवासी मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!