रत्नावली उत्सव : वेशभूषाओं से दिखाई हरियाणा की 4 झलक

Edited By Punjab Kesari, Updated: 13 Oct, 2017 01:04 PM

ratnavali festival

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय रत्नावली महोत्सव के तीसरे दिन क्रश हाल में रंग-बिरंगी चित्रकारियों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रतियोगिता में लगभग 19 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें हरियाणवी वेशभूषा में सजी स्त्री, पनघट से पानी भरती महिलाएं,...

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय रत्नावली महोत्सव के तीसरे दिन क्रश हाल में रंग-बिरंगी चित्रकारियों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रतियोगिता में लगभग 19 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें हरियाणवी वेशभूषा में सजी स्त्री, पनघट से पानी भरती महिलाएं, गांव की गलियां, खेतों और किसानों की झलक देखने को मिली। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डा. गुरुचरन सिंह, आर.एस. पठानिया, प्रो. राम विरंजन थे।

संगीत संध्या के दौरान छात्र झूमे
संगीत संध्या में प्रदेशभर से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया। युवा कलाकारों ने संगीत के माध्यम से हरियाणा की सामाजिक व सांस्कृतिक समस्याओं पर कटाक्ष किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डा. कैलाश चन्द्र शर्मा व उनकी पत्नी मंजू शर्मा ने शिरकत की। मंच से सामाजिक सरोकारों के मुद्दों को कलाकारों ने उठाया।

चौपाल में देहात का नजारा दिखा
आडिटोरियम हॉल में चौपाल में हरियाणा के युवा कलाकारों ने हरियाणवी हास्य व व्यंग्य से दर्शकों को मनोरंजित करने के साथ हरियाणा के गांव-देहात व समाज की समस्याओं को निराले अंदाज में रखा। राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना कलां (जीन्द) के कलाकारों ने चौपाल में फसलों में बढ़ते कीटनाशकों के प्रयोग, खत्म होता भाईचारा व राजनेताओं की कथनी व करनी में अंतर जैसे विषयों पर चर्चा की। हरियाणा की बैठकों में होने वाले मखौल व सामाजिक, सांस्कृतिक समस्याओं पर चर्चा को प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने भाग लिया।

खचाखच भरा रहा हाल, हुई हुटिंग
महोत्सव के तीसरे दिन रसिया ग्रुप डांस की शुरूआत से ही आडोटोरियम हॉल दर्शकों से भरा नजर आया। इस दौरान कई बच्चाें ने हुटिंग भी की। रसिया डांस में 11 टीमों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में जनार्दन शर्मा, शीशपाल, ओ.पी. हरियाणवी शामिल थे।

विदेशी मेहमान भी पहुंचे
विदेशी मेहमान भी इस उत्सव को देखने के लिए पहुंचे। कनाडा व अफगानिस्तान से विशेष मेहमान आज पहुंचे। कनाडा से आए उद्योगपति गुलाब सैनी व अफगानिस्तान से आए गुलाम महबूब ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय रत्नावली महोत्सव की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हरियाणवी संस्कृति को जानने का यह मौका है। हरियाणवी स्किट व शार्ट फिल्म में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवॢसटी टीचिंग डिपार्टमैंट की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया। हरियाणवी आर्केस्ट्रा में गुरुनानक गर्ल्स कालेज संतपुरा यमुनानगर के कलाकार छाए। आर.के. सदन में हरियाणवी समूह गान प्रतियोगिता हुई।

राज्यमंत्री ने की छात्रों से गुफ्तगू
श्रम, रोजगार एवं खनन राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पहुंचे और उन्होंने छात्राें से गुफ्तगू की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का रत्नावली महोत्सव हरियाणवी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने का प्रयास है। यह शिक्षा, संस्कृति व संस्कारों का संगम है। युवाओं को अपने व्यक्तित्व विकास के लिए ऐसे कार्यक्रमों में प्रतिभागिता करनी चाहिए। सैनी ने धरोहर हरियाणा म्यूजियम का अवलोकन भी किया।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!