मल्होत्रा ने कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक तंवर से की मंत्रणा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 18 Feb, 2018 01:33 PM

malhotra congratulates congress committee president ashok tanwar

हरियाणा कांग्र्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर से कुरुक्षेत्र लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी अश्वनी मल्होत्रा ने प्रदेश के हालातों पर करीब आधा घंटा मंत्रणा की। मल्होत्रा ने चंडीगढ़ में हुई कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं की बैठक में अशोक तंवर से गुफ्तगूं की। बैठक...

कुरुक्षेत्र(ब्यूरो): हरियाणा कांग्र्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर से कुरुक्षेत्र लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी अश्वनी मल्होत्रा ने प्रदेश के हालातों पर करीब आधा घंटा मंत्रणा की। मल्होत्रा ने चंडीगढ़ में हुई कांग्रेस कार्यकर्ओंता की बैठक में अशोक तंवर से गुफ्तगूं की। बैठक में तंवर ने साइकिल यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए प्रदेश के विभिन्न प्रांतों से आए प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि आज प्रदेश में कर्मचारी, किसान, मजदूर, व्यापारी भाजपा सरकार की नीतियों से दुखी है। जनता इसका जवाब आने वाले चुनावों में देगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी।मल्होत्रा ने कहा कि आगामी 5 मार्च से हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर के नेतृत्व में 90 विधानसभा क्षेत्रों में शुरू की जाएगी।

इस यात्रा में पैट्रोल व डीजल की बढ़ी हुई कीमतों का विरोध करेंगे। अश्वनी मल्होत्रा ने कहा कि जींद हुई भाजपा की मोटरसाइकिल रैली फ्लॉप साबित हुई। इससे लगता है कि प्रदेश की जनता का भाजपा की नीतियों से मोहभंग हो गया है। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अलावा प्रदेश के विभिन्न प्रांतों से आए सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकत्र्ता मौजूद थे। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!