Edited By Updated: 23 Oct, 2016 04:37 PM
शरीफगढ़ के सुखजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि आज प्रात: वह सैर के लिए धंतौड़ी की तरफ जा रहा था। एक भिखारी व्यक्ति जो पागल...
शाहाबाद मारकंडा (अरुण): शरीफगढ़ के सुखजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि आज प्रात: वह सैर के लिए धंतौड़ी की तरफ जा रहा था। एक भिखारी व्यक्ति जो पागल जैसा लगता था, जी.टी. रोड पर इधर-उधर घूम रहा था तो कार ने उसे टक्कर मार दी और कार चालक फरार हो गया।
घटना में भिखारी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पहचान का कार्य शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।