कलायत से कुरुक्षेत्र तक 27 फाटकों पर बनेंगे सब-वे : सांसद सैनी

Edited By Updated: 10 Jun, 2016 10:39 AM

haryana raj kumar saini jat reservation movement

कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र व कैथल के रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जाएगा। इसके लिए रेलवे मंत्रालय

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र व कैथल के रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जाएगा। इसके लिए रेलवे मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। कुरुक्षेत्र के रेलवे स्टेशन में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। 

 

सैक्टर-3 में अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से सांसद ने कहा कि कलायत से कुरुक्षेत्र तक के रेलमार्ग पर स्थापित 27 फाटकों पर सब-वे बनाने की भी मंजूरी दे दी है। इस पर शीघ्र काम शुरू हो जाएगा। कुरुक्षेत्र में कृष्ण सर्किट जिस पर 99 करोड़ की लागत आएगी, पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इस बार गीता जयंती उत्सव अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय पर्यटन विभाग ने भी सहयोग देने का आश्वासन दिया है। 

 

कुरुक्षेत्र में हवाई पट्टी बनाने की भी मंजूरी शीघ्र मिलने की संभावना है। 2 वर्ष की कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि सांसद निजी कोष की राशि 35 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध करवा दी है जबकि 65 प्रतिशत गांवों में राशि आगामी महीनों तक उपलब्ध करवा दी जाएगी। 

 

जाट आरक्षण आंदोलन पर सांसद ने कहा कि जब जिलों में धारा-144 लगी हुई है तो आंदोलन में भाग लेने वाले व्यक्ति विशेष के लोग कैसे एकत्रित हो रहे हैं। यह कानून की सरेआम उल्लंघना है और कुछ नेता जिन पर संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज है, वह अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। ऐसे नेताओं के खिलाफ सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए ताकि प्रदेश में अमन-शांति का वातावरण बना रहे। उन्होंने कहा कि सरकार एक परिवार-एक रोजगार की नीति अपनाए।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!